/ Sep 17, 2026

BJP पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह को गुरूग्राम से बनाया लोकसभा प्रभारी

गुरुग्राम : मोहित सैनी ( TSN)- देश भर में लोकसभा चुनाव कि तैयारी शुरू हो गई है। इसको देखते हुए बीजेपी ने पूरे देश भर में 146 लोकसभा के कलेस्टर  बनाए हैं। हरियाणा में 10 लोकसभा सीट पर  क्लस्टर बनाए हैं, जिसमें तीन प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। गुरुग्राम से पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह को एक क्लस्टर की जिम्मेदारी दी है, जिसमें तीन लोकसभा सीट है। हिसार, रोहतक और सिरसा लोकसभा सीटों पर राव नरबीर  सिंह को प्रभारी बनाया गया है।
जिम्मेवारी मिलने के बाद कहा ये 
पूर्व  कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने जिम्मेवारी मिलने के बाद कहा है कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसको बखूबी निभाएंगे। देशभर में बीजेपी लगातार लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है और इसी कड़ी में यह सभी लोकसभा पर इस तरह से क्लस्टर बना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें जिन तीन लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। उसे पर वह पूरा काम करेंगे और इन सभी लोकसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं से मिलकर वह आगे की रणनीति भी तय करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेवारी के साथ काम करता है और 2024 के चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पार्टी पूरी मेहनत के साथ काम कर रही है और 2024 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
कांग्रेस की न्याय यात्रा राजनीतिक हिस्सा 
राव नरवीर  सिंह ने कहा कि राम मंदिर एक आस्था से जुड़ा हुआ कदम है, जिसे राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। करोड़ भारतीयों की आस्था राम मंदिर से जुड़ी हुई है। विपक्ष जिस तरह से राम मंदिर पर राजनीति कर रहा है वह गलत बात है और आस्था और राजनीति अलग-अलग है। कांग्रेस की न्याययात्रा और  हर हर कांग्रेस घर-घर कांग्रेस मुहिम को भी उन्होंने एक राजनीतिक हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि हर एक राजनीतिक पार्टी चुनाव के दौरान इस तरह के कदम उठाती है लेकिन लोगों के मन में सिर्फ और सिर्फ बीजेपी है।2024 में एक बार फिर भाजपा सत्ता में आएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में बंद पोल्ट्री फार्म से चल रही थी पटाखा फैक्टरी, 90 पेटी तैयार माल और विस्फोटक सामग्री बरामद

करनाल-:दीवाली से पहले करनाल पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बंद पोल्ट्री फार्म में चल रही पटाखा फैक्टरी का पर्दाफाश किया है।कुंजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोहिदीनपुर में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में तैयार पटाखे और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री...

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण और पूछताछ काउंटरों का स्थान बदला, यात्रियों को एक ही स्थान पर मिलेगी बेहतर सुविधा

अम्बाला-:यात्रियों की सुविधा, सुगम यात्री सेवाओं और स्टेशन पर बेहतर यात्री प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए गए हैं।यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण काउंटरों को मुख्य प्रवेश क्षेत्र में स्थित करंट आरक्षण टिकट काउंटर के साथ वाले दोनों काउंटरों पर स्थानांतरित किया...

बानगंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, स्नान कर रहे यूपी के श्रद्धालु फंसे; होमगार्ड ने सुरक्षित निकाला

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा के बानगंगा घाट पर बारिश के चलते अचानक जलस्तर बढ़ने से स्नान कर रहे उत्तर प्रदेश के 5-6 श्रद्धालु पानी के बीच फंस गए।स्थिति बिगड़ती देख घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की...

चिट्टे के खिलाफ ऊना में उमड़ा जनसैलाब,सीएम सुक्खू की अगुवाई में वॉकाथॉन में शामिल हुए स्कूली बच्चे और युवा

ऊना,राकेश-:ऊना के इंदिरा खेल मैदान में चिट्टे और नशे के खिलाफ आयोजित वॉकाथॉन में हजारों स्कूली बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में जैसे ही वॉकाथॉन शुरू हुआ,युवाओं का जोश सड़कों पर नजर आया।मुख्यमंत्री के साथ चलने और सेल्फी लेने के लिए बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा।...

अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना को बताया छह दशक पुरानी समस्या का समाधान, डिजिटल ट्रांजेक्शन नियमों पर भी रखी राय

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना,डिजिटल ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी के बयान समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।उन्होंने केंद्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.