BJP नेताओं पर भाषणों के ज़रिए देश में द्वेष और टकराव की स्थिति पैदा करने का आरोप

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम कौशल ने प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा नेताओं पर भाषणों के ज़रिए से देश में द्वेष और टकराव की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी चुनावी समय में जिस तरह के भाषण  कर दे हैं, वह देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है. इस दौरान प्रेम कौशल ने OPS और महिलाओं को 1500 पेंशन के मामले पर हिमाचल भाजपा के नेताओं को भी घेरा.
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने लगाए भाजपा पर ये आरोप 
 हिमाचल कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. वह न तो संवैधानिक रूप से वाजिद है और न ही सामाजिक रूप से उचित. प्रधानमंत्री अपने भाषणों में कांग्रेस के घोषणा पत्र की तुलना मुस्लिम लीग से करते हैं. पिछड़ी जातियों के अधिकारों को मुसलमानों को देने की बात कहते हैं. जो सरासर ग़लत है. प्रेम कौशल ने कहा कि  प्रधानमंत्री के भाषण देश की अखंडता और एकता के लिए खतरा हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और खास तौर पर प्रधानमंत्री लोगों के बीच वैमनस्य और द्वेष की भावना फैलाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार मोदी के कार्यकाल में विकसित भारत बनाने की बात करते हैं. दूसरी ओर देश की जनता को मुफ्त राशन दिया जा रहा है. लोगों को सरकार के मुफ़्त राशन पर निर्भर रहना पड़ रहा है, यह कैसा विकसित भारत है. कांग्रेस पर तुष्टिकरण के आरोप लगाए जाते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपनी नीतियों के जरिए देश में समानता लाने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथन को गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है. उनके कथन का तात्पर्य देश के आम लोगों तक धन पहुंचाने का है, ताकि देश की आम जनता वास्तविकता में आर्थिक रूप से मजबूत हो. वास्तविकता यह है कि भाजपा देश में पूरी तरह से एक्सपोज हो गई है. भाजपा ने बीफ निर्यात करने वाली कम्पनी से चंदा लिया. अग्निवीर जैसी योजना और सरकारी उपक्रमों के निजीकरण से युवाओं पर कुठाराघात किया. भाजपा के कार्यकाल में महिलाओं की स्थिती ठीक नहीं हैं.
इस दौरान प्रेम कौशल ने कहा की प्रदेश भाजपा के नेता हिमाचल में OPS जारी रखने की बात कर रहे हैं. OPS के चलते भाजपा के साथ जो विधानसभा चुनाव में हुआ उससे भाजपा के नेता घबरा गए हैं. इस दौरान उन्होंने भाजपा नेत्री रशिमधर सूद पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 देने का वादा किया लेकीन बीजेपी इसके विरोध में है. भाजपा नेत्री रशिमधर सूद ने प्रेस वार्ता में कहा कि मुफ़्त में 1500 क्यों दें. प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार हिमाचल के कर्मचारियों के 9000 करोड़ पर कुंडली मारकर बैठी है. भाजपा पहले उसे हिमाचल सरकार को लौटाने की सोचे

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हमीरपुर,अरविंद- हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.