भाजपा के नेताओं ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत सिंह नड्डा को पेश किए गलत आंकड़े- सीएम मीडिया एडवाइजर

Shimla,Kartik Thakur-दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित “वोट चोर, गद्दी छोड़ो” रैली को ऐतिहासिक बताते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि आज देश का संविधान गंभीर खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और केंद्रीय चुनाव आयोग जनता के अहम सवालों का जवाब देने में विफल रहे हैं। चौहान ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर देशभर में जनजागरण की मुहिम छेड़ रखी है, ताकि लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिशों को जनता के सामने लाया जा सके।

आपदा के 1500 करोड़ दिलाने में  मदद करे भाजपा सीएम समेत पूरी कैबिनेट करेगी सबका धन्यवाद

नरेश चौहान ने कहा कि संसद के भीतर और बाहर कांग्रेस ने लगातार केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से सवाल पूछे हैं, साथ ही वोट चोरी से जुड़े तथ्य और सबूत भी सार्वजनिक किए गए हैं। इसके बावजूद न तो चुनाव आयोग ने इन सवालों पर कोई ठोस जवाब दिया और न ही केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह चुप्पी लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।इस दौरान नरेश चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के हालिया शिमला दौरे पर भी कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिमला में आयोजित जनसभा के दौरान नड्डा ने प्रदेश की जनता के सामने आपदा राहत को लेकर भ्रामक और झूठे आंकड़े पेश किए। चौहान के अनुसार, 3500 करोड़ रुपये की जिस राशि का जिक्र किया गया, वह कोई विशेष सहायता नहीं है, बल्कि यह एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के तहत साल में दो बार सभी राज्यों को मिलने वाली नियमित राशि है।उन्होंने स्पष्ट किया कि यह धन केवल हिमाचल प्रदेश को ही नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक राज्य को आपदा प्रबंधन के लिए दिया जाता है। इसे विशेष पैकेज बताकर जनता को गुमराह करना अनुचित है। नरेश चौहान ने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में हिमाचल प्रदेश की मदद करना चाहती, तो बेहतर होता कि आपदा के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता को प्रदेश तक शीघ्र दिलाने में भूमिका निभाती।

नरेश चौहान ने यह भी कहा कि यदि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को मौजूदा आपदा की गंभीरता को देखते हुए कोई विशेष राहत पैकेज देती, तो मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट दिल्ली जाकर भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करती। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश सरकार राजनीति से ऊपर उठकर जनता के हित में काम कर रही है, लेकिन केंद्र से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है।चौहान ने कहा कि जनता अब सच समझने लगी है और लोकतंत्र, संविधान तथा राज्यों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हो रही है। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से जारी रखेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.