छावनी क्षेत्रों के विलय में देरी पर संसद में उठा मुद्दा, नागरिक अधिकारों के संरक्षण की मांग

Delhi, 15 December-:छावनी परिषदों के सिविल क्षेत्रों को नगर निकायों में शामिल किए जाने की प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर लोकसभा में चिंता व्यक्त की गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद सुरेश कुमार कश्यप ने नियम 377 के तहत इस विषय को सदन के संज्ञान में लाते हुए इसे जनता के तात्कालिक और महत्वपूर्ण हित से जुड़ा मुद्दा बताया।

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि रक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022 में छावनी परिषदों के सिविल क्षेत्रों को संबंधित राज्यों की नगर पालिकाओं और नगर निगमों में विलय करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। इसके तहत सर्वेक्षण, जनसुनवाई और प्रारूप अधिसूचनाओं जैसे कई आवश्यक चरण पूरे किए जा चुके हैं। इसके बावजूद, लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी इस प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दिया जाना चिंताजनक है।उन्होंने कहा कि इस देरी का सीधा प्रभाव छावनी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों पर पड़ रहा है। विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में नागरिक पूर्ण नगरपालिका अधिकारों से वंचित हैं, जिससे उन्हें शहरी सुविधाओं और बुनियादी सेवाओं का लाभ अन्य क्षेत्रों की तुलना में नहीं मिल पा रहा है। जलापूर्ति, सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं के विकास में भी बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं।

सुरेश कश्यप ने यह भी कहा कि विलय प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट समय-सीमा न होने से स्थानीय प्रशासन के सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इससे न केवल विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि स्थानीय नागरिकों में असंतोष भी बढ़ रहा है।उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि छावनी परिषदों के सिविल क्षेत्रों को नगर निकायों में विलय करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही आवश्यक अंतिम अधिसूचनाएँ जल्द जारी की जाएँ, ताकि छावनी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को भी अन्य शहरी क्षेत्रों की तरह पूर्ण नगरपालिका अधिकार, सुविधाए और विकास के समान अवसर प्राप्त हो सकें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.