लुधियाना (दलजीत विक्की) | आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) के 12,000 करोड़ रुपये का दुरुपयोग करने पर जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में महानगर में भाजपा के विभिन्न मंडलों द्वारा अपने अपने वार्ड में आप सरकार के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया। रोष प्रदर्शन के दौरान आप पर तीखा हमला बोलते हुए रजनीश धीमान ने कहा कि ये राशि बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ थी। परंतु सरकार ने इस धनराशि को कहीं और भेज दिया है।
उन्होंने कहा कि इस धनराशि के दुरुपयोग के लिए सरकार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए। धीमान ने पंजाब के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा, कि न केवल फंड हड़प लिया गया है, बल्कि नदियों में अंधाधुंध और गहरे खनन ने उनके प्राकृतिक मार्ग को भी बदल दिया है, जिसके परिणामस्वरूप आज कई एकड़ ज़मीन बाढ़ की चपेट में आ गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने जिस बदलाव को लेकर आम आदमी पार्टी को चुना।आज वही पार्टी के प्रतिनिधियो के गलत निर्णय के कारण आज पूरा पंजाब बाढ़ की मार सह रहा है।
उन्होंने कहा कि आज पंजाब के लोग खून के आंसू बहाने पर मजबूर है।परंतु आप सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्री कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं।आज पंजाब की जनता बाढ़ से त्राहि त्राहि कर रही है।परंतु आप सरकार के प्रतिनिधि मस्ती कर रहे हैं ।इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,यशपाल जनोत्रा, जिला उपाध्यक्ष मनीष चोपड़ा,मंडलों के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह भामरा,एडवोकेट कुलदीप,राकेश पराशर, ईशर सिंह ललका,हिमांशु कालड़ा, दीपक जौहर,अमित मित्तल,राजीव शर्मा,विनोद राणा,प्रमोद कुमार,हरबंश सिंह सलूजा,अंकुर वर्मा,अमित राय,केशव गुप्ता,नवीन वडेरा,अमित शर्मा,अशोक राणा,चिराग अरोड़ा,राजीव वर्मा,सुरेश अग्रवाल, विपन विनायक,विशाल गुलाटी,दीपक डडवाल,बलविंदर स्याल,रितेश जायसवाल,योगेश शर्मा,प्रिंस भंडारी,संदीप वधवा,आशीष गुप्ता,भाजपा के सभी पार्षदों,सभी सीनियर नेताओं व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।