12,000 करोड़ घोटाले पर भाजपा ने सभी जिलों में प्रदर्शन

लुधियाना (दलजीत विक्की) | आम आदमी पार्टी  सरकार द्वारा राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) के 12,000 करोड़ रुपये का दुरुपयोग करने पर जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में महानगर में  भाजपा के विभिन्न मंडलों द्वारा अपने अपने वार्ड में आप सरकार के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया। रोष प्रदर्शन के दौरान आप पर तीखा हमला बोलते हुए रजनीश धीमान ने कहा कि ये राशि बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ थी। परंतु सरकार ने इस धनराशि को कहीं और भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि इस धनराशि के दुरुपयोग के लिए सरकार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए। धीमान ने पंजाब के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा, कि न केवल फंड हड़प लिया गया है, बल्कि नदियों में अंधाधुंध और गहरे खनन ने उनके प्राकृतिक मार्ग को भी बदल दिया है, जिसके परिणामस्वरूप आज कई एकड़ ज़मीन बाढ़ की चपेट में आ गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने जिस बदलाव को लेकर आम आदमी पार्टी को चुना।आज वही पार्टी के प्रतिनिधियो के गलत  निर्णय के कारण  आज पूरा पंजाब बाढ़ की मार सह रहा है।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब के लोग खून के आंसू बहाने पर मजबूर है।परंतु आप सरकार के मुख्यमंत्री  और मंत्री कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं।आज पंजाब की जनता बाढ़ से त्राहि त्राहि कर रही है।परंतु आप सरकार के प्रतिनिधि मस्ती कर रहे हैं ।इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,यशपाल जनोत्रा, जिला उपाध्यक्ष मनीष चोपड़ा,मंडलों के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह भामरा,एडवोकेट कुलदीप,राकेश पराशर, ईशर सिंह ललका,हिमांशु कालड़ा, दीपक जौहर,अमित मित्तल,राजीव शर्मा,विनोद राणा,प्रमोद कुमार,हरबंश सिंह सलूजा,अंकुर वर्मा,अमित राय,केशव गुप्ता,नवीन वडेरा,अमित शर्मा,अशोक राणा,चिराग अरोड़ा,राजीव वर्मा,सुरेश अग्रवाल, विपन विनायक,विशाल गुलाटी,दीपक डडवाल,बलविंदर स्याल,रितेश जायसवाल,योगेश शर्मा,प्रिंस भंडारी,संदीप वधवा,आशीष गुप्ता,भाजपा के सभी पार्षदों,सभी सीनियर नेताओं व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.