/ Aug 30, 2026

BJP प्रदेशाध्यक्ष बोले..सत्ता में आने के लिए कांग्रेस छोटी पार्टियों का लेती है समर्थन

सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)– शुक्रवार को सोलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन कर कांग्रेस सरकार पर क़ई तंज कसे। इस दौरान उनके साथ प्रेसवार्ता में विशेष रूप से पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप मौजूद रहे।  डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर एक ऐसी सरकार चाहती है जो अस्थिर सरकार हो और एक ऐसा प्रधानमंत्री चाहती है जो कमजोर हो।उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस पार्टी की संख्या लोकसभा में कम हुई है आजतक छोटी पार्टियों का समर्थन लेकर वे सता में आए और सरकार गिराने का प्रयास किया। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज 40 सीटों से भी कम सीटों पर कांग्रेस खड़ी है। लेकिन आज उसी ट्रैक पर दुबारा चलने के लिए कांग्रेस तैयार है जिसमें कांग्रेस समर्थन लेकर समर्थन लेने वालों को बाद में हटा देती है।
 कांग्रेस फिर तुष्टिकरण को लेकर कर रही कार्य
राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा आज 400 सीटें पारकर फिर से जाने वाली है। डॉ राजीव बिंदल ने इस दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास पूरा देश जानती है, 60 साल तक देश की सत्ता में रहकर राज किया लेकिन एक बार फिर तुष्टिकरण पर आज कांग्रेस आ गई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा तब साबित हुआ जब कांग्रेस के साथ गठबंधन किए नेताओं ने सनातन को डेगूं और मलेरिया करार दिया। बिंदल ने कहा कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा सबके सामने है। कांग्रेस जाति धर्म के आधार देश और समाज को बांटने के लिए वोटों के लालच में आगे बढ़ रही है और इसको लेकर कार्य किया जा रहा है।
देश को और हर वर्ग को मजबूत करना भाजपा का लक्ष्य
राजीव बिंदल ने अपने संकल्प पत्र को विकसित भारत बनाने का संकल्प बताया है उन्होंने कहा कि देश के हर वर्ग , महिला, युवा, कामगार, इन सभी का ध्यान रखकर भाजपा कार्य कर रही है और विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब यह सभी वर्ग सशक्त होंगे। राजीव बिंदल ने कहा कि देश आत्मनिर्भर बन सके इसके लिए लगातार भाजपा कार्य कर रही है और इन्ही बातों को लेकर भाजपा जनता के बीच जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को लेकर कहा ये
बिंदल ने कहा कि हिमाचल की वर्तमान सरकार का डेढ़ साल का कार्यकाल पूरा हुआ है लेकिन उनके द्वारा एक भी ऐसा काम उन्होंने नही किया है जिसको लेकर वो जनता के बीच में जाकर वोट मांग सके, केवल भाजपा को गालियां देकर जनता से वोट मांगने का कार्य कांग्रेस के नेता कर रहे है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.