हमीरपुर में भाजपा शहरी प्रकोष्ठ की बैठक, अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा प्रहार

हमीरपुर,अरविन्द-:हमीरपुर में प्रदेश भाजपा शहरी प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाने और आगामी चुनावों में उसे सत्ता से बाहर करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
बैठक में हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और अजमेर सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की रणनीति, शहरी क्षेत्रों में संगठन विस्तार और केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।मीडिया से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश पर लाखों-करोड़ों रुपये का कर्ज बढ़ा है। उनका कहना था कि महिलाओं और युवाओं से किए गए वादे पूरे नहीं हुए और सरकार अपनी विफलताओं का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की कोशिश कर रही है।उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश को 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है। ठाकुर ने सवाल उठाया कि इतने बड़े आर्थिक सहयोग और कर्ज लेने के बावजूद प्रदेश में अपेक्षित विकास क्यों नहीं दिख रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को जनता के बीच उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी।
इस दौरान अनुराग ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया है और राष्ट्रीय हितों के खिलाफ बयानबाजी की है।उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नई तकनीकों और एआई आधारित रोजगार के अवसरों को लेकर स्पष्ट नीति प्रस्तुत करने में असफल रही है। भाजपा नेताओं ने बैठक में संकल्प लिया कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगे तथा प्रदेश में कांग्रेस सरकार की कथित विफलताओं को उजागर करेंगे।बैठक का समापन संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के आह्वान के साथ हुआ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय...

मानसून सत्र के पहले दिन रोजगार पर संग्राम, भाजपा का प्रदर्शन.

शिमला,संजू-:शिमला में 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने...

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

हमीरपुर,अरविंद-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने...

नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, जल्द मंजूरी के लिए राज्यपाल से मिलेगी गुहार

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि के करीब 20 हजार मामले लंबे समय से लंबित हैं।इन मामलों को मंजूरी दिलाने के लिए जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।उनका कहना है कि नौतोड़ का लाभ उन लोगों को मिलना है,जिनके पास 20 बीघा से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.