कैथल, 21 फरवरी-: जाखोली अड्डा स्थित ठेके पर हुई फायरिंग की गुत्थी को कैथल पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार, 19 फरवरी की रात दो युवक ठेके पर रिकवरी के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिसमें एक युवक के हाथ में गोली लगी। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
पुलिस अधीक्षक उपासना ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया। वर्ष 2014 में एक हत्या के मामले में घायल युवक का नाम सामने आया था। आरोप है कि उसी मामले में अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए मुख्य आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को काबू कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया
