जन समस्याओं की सुनवाई के कार्यक्रमों पर भाजपा का वार.. कांग्रेस का पलटवार

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-प्रदेश सरकार द्वारा सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम शुरू किया गया है. इसको लेकर भाजपा  निशाना भी साध रहे है और जन मंच बन्द करने को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे है। वही सीएम के  मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने भाजपा पर पलटवार  किया है और जन मंच कार्यक्रम पर सरकारी खजाने से लाखों रुपए लूटने के आरोप लगाए हैं।
भाजपा प्रदेश को बदनाम करने का कर रही काम
सीएम के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम डोडरा क्वार से शुरू किया है और पहली बार ऐसा हुआ कि कोई मुख्यमंत्री डोडरा क्वार के क्षेत्र में जाकर लोगों के बीच रात गुजरी हैं और उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया गया इस कार्यक्रम पर कोई भी सरकारी खजाने से बोझ नहीं पड़ा है जबकि जो भाजपा ने जन मंच का कार्य क्रम शुरू किया था उस पर सरकारी खजाने से लाखों रुपए लुटाए जा रहे थे लेकिन जो प्रदेश सरकार द्वारा कार्यक्रम शुरू किया गया है इस पर किसी भी तरह का खर्चा नहीं किया जा रहा है बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों के समस्याओं को सुनने के साथ उनका समाधान करने का कार्य किया जा रहा है । अब मंत्री भी दूर दराज के क्षेत्र में जाकर इस कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे ।उन्होंने कहा कि भाजपा को इस  तरह के कार्यक्रमों का भी विरोध करना  है और इस पर भी राजनीति कर रहे हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से भी आग्रह किया कि जो प्रदेश सरकार की अच्छी नीतियों और कार्यक्रम है उनके ऊपर राजनीति ना करें। भाजपा ने जो जन्म मंच कार्यक्रम शुरू किया था उसमें खाने-पीने और मौज मस्ती का माहौल बना हुआ था सरकारी खजाने से पैसे उड़ाए जा रहे थे लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जो कार्यक्रम शुरू किया है वह साधारण तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर रात बिता रहे हैं और लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
सरकारी विभागों में नौकरियां को खत्म करने के आरोपों पर कहा ये 
वही सरकारी विभागों में नौकरियां को खत्म करने के आरोपों पर नरेश चौहान ने भाजपा पर प्रदेश को बदनाम करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जो गलतफहमी थी वह दूर कर दी गई है विपक्ष की मजबूरी है झूठा प्रचार करके लगातार हिमाचल को बदनाम किया जा रहा है। लेकिन भाजपा हर बार विफल हो रही है उपचुनाव में भी प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार पर दोबारा से अपना विश्वास जताया है और भाजपा के हथकंडे फिर फेल हुए हैं उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसे सरकारी विभागों में पद खाली नहीं किए गए हैं बल्कि वह पद जिनका आज के समय में कोई औचित्य नहीं है उन्हें खत्म किया गया है
नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर्मचारी हितेषी है और पहली बार ऐसा हुआ है की दिवाली से पहले 28 तारीख को ही कर्मचारियों को वेतन दिया गया है और 75 साल के ऊपर के पेंशनों को एरियर उनके खाते में आ गया है यह सरकार का बहुत बड़ा फैसला है त्योहारों से पहले सबके कर्मचारियों के खाते में पैसे पहुंच गए हैं जिसे कर्मचारियों में भी खुशी की लहर है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर...

भीषण गर्मी में यमुना नदी बनी खतरे का ठिकाना, चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग

यमुनानगर,परवेज खान-:यमुनानगर में भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। दादूपुर हेड के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में युवक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं और ऊंचाई से छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की लगातार चेतावनी,सुरक्षा कर्मियों की निगरानी...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है।ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया है। शहीद...

धर्मशाला बनेगा टाउन प्लानिंग का नया केंद्र, आईटीपीआई बनाएगी कार्यालय, संस्थान और गेस्ट हाउस

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला जल्द ही टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (आईटीपीआई) ने धर्मशाला में अपना क्षेत्रीय कार्यालय, टाउन प्लानिंग आधारित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और गेस्ट हाउस स्थापित करने की इच्छा जताई है।यह जानकारी प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री...

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.