लाहौल स्पीति : चन्द्रिका ( TSN)-मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रत्याक्षी कंगना रनौत के लाहौल स्पीति के काजा पहुचने पर स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया. इस दौरान उनके काफिले को काले झड़े दिखाए गए और कंगना के खिलाफ गो बैक के नारे लगाए गए . हालांकि पुलिस के समझाने के बावजूद भी लोगों ने विरोध करना जारी रखा.
धर्मगुरु दलाई लामा को लेकर की गई टिप्पणी पर थे नाराज
सोमवार को लाहौल स्पीति के काजा में बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत की चुनावी जनसभा थी.कंगना रनौत के स्पीति पहुचने पर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. ये विरोध कंगना रनौत द्वारा गत वर्ष धर्मगुरु दलाई लामा को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर किया गया. इस टिप्पणी के चलते लोगों में नाराजगी हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों और बीजेपी कार्यकर्ताओ के बीच झड़प भी हुई.इस विरोध में भारी संख्या में महिला व पुरुषों शामिल थे ।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना
इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ये ह*मला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया है.काजा में चुनावी जनसभा के लिए जा रही गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया गया. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी कार्यकर्ताओ पर पथराव भी किया.इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया.जयराम ठाकुर ने मामले में FIR करने और निर्वाचन आयोग को शिकायत करने की बात कही.उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमले में बीजेपी के कई कार्यकर्ता घायल हो गए.
