मंडी/कुल्लू : धर्मवीर ( TSN)- मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत बीते रोज पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र के परिवार को कुर्सी से चिपकने वाले बयान पर रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने कंगना पर जोरदार पलटवार किया है । विक्रमादित्य सिंह जनसभा को संबोधित करते हुए मंच से भाजपा प्रत्याशी कंगना रानौत पर जुबानी ह*मला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी किसी को सौगात में नहीं मिलती है। इस कुर्सी के लिए प्रदेश के 70 लाख लोगों द्वारा उन्हें मत देकर चुनकर भेजा गया था।
कंगना की बयानबाजी से हो रहा है प्रदेश की जनता का तिरस्कार
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता ने बार-बार पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और मंडी सांसद प्रतिभा सिंह पर अपना विश्वास जताया है। भाजपा प्रत्याशी कंगना का लगातार उनके परिवार पर कुर्सी से चिपकने को लेकर बयानबाजी करने से प्रदेश की जनता का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कंगना रनौत को नसीहत देते हुए कहा कि आप वापिस मुंबई जाने के लिए बोरिया बिस्तर बांधना शुरू कर दें। अब मात्र 10 दिन का समय बच गया है क्योंकि हिमाचल प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ विकास के मुद्दों की ही बात होगी।
