Shimla,Sanju Chaudhary(TSN)-दृष्टिहीन संघ पिछले डेढ़ वर्ष से अधिक समय से शिमला में धरने पर बैठा है और बैक लॉग भर्तियों के साथ उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढौतरी की मांग कर रहा है।सामाजिक न्याय एवं मंत्री धनीराम शांडिल ने दृष्टिहीन संघ की मांगों को लेकर अजीबोग़रीब जवाब दिया है और कहा है कि “Rome was not built in a Day”मांगे एक दिन या सप्ताह में पूरी नहीं होंगी। सरकार ने सभी विभागों से डेटा एकत्र किया है और चरणबद्ध तरीके से दृष्टि बाधितों की मांगों को पूरा किया जा रहा है।
सरकार चरणबद्ध तरीके से पूरे करेगी मांगे
धनीराम शांडिल ने कहा कि सरकार दृष्टिहीन संघ की मांगों को लेकर गंभीर है और कई बार इसको लेकर बैठकें भी हुई हैं।दृष्टिहीन संघ की मांगे जायज हैं,लेकिन एक दिन में सभी मांगे पूरी नहीं हो सकती।सरकार को अपनी आर्थिक स्थिति भी देखनी है।चरणबद्ध तरीके से दृष्टिबाधितों को नौकरियां दी जा रही है और अन्य मांगों को लेकर भी सरकार मंथन कर रही है।
निदेशक के व्यवहार को लेकर दी नसीहत
वहीं निदेशक के व्यवहार को लेकर दृष्टिहीन संघ के आरोपों पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि अधिकारियों को भी संयम और शालीनता के साथ दृष्टिहीनों से पेश आना चाहिए और उनकी मांगे सुननी चाहिए।वह भी समाज का हिस्सा है और अपना अधिकार मांगना उनका हक है जिसको लेकर वह सरकार या अधिकारी के पास नहीं जाएंगे तो किसके पास जाएंगे।
