/ Oct 14, 2026

हिमाचल प्रदेश में हीट वेव छुड़ा रही लोगों के पसीने…कल से मौसम के बदलेंगे हाल

Shimla,Sanju chaudhary(TSN)-हिमाचल प्रदेश में अप्रैल लोगों के पसीने छुड़ा रहा है.प्रदेश के कई इलाकों में हीट वेव दर्ज की जा रही है.शिमला से केलांग तक तापमान में 7 डिग्री तक उछाल दर्ज किया जा रहा है.इसके चलते लोगों को अचानक बढ़ी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 9 से 12 अप्रैल तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान जताया है. बारिश होने से जहां गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला में मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों मौसम मुख्यतः साफ बना हुआ है इसके चलते प्रदेश भर में दिन के तापमान 4 से 7 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं.इसके अलावा प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीट वेव भी दर्ज की जा रही है.बीते कल प्रदेश के दो जिलों में हिट दर्ज की गई थी और आज भी कुछ इलाकों में हीट वेव चलने के आसार हैं. हालांकि 9 अप्रैल से हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है 12 अप्रैल तक इसका असर देखने को मिलेगा और प्रदेश के कुछ ही इलाकों में बारिश दर्ज की जा सकती है जिससे तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की जाएगी.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.