मंडी : धर्मवीर ( TSN)– समाज में फैल नशे व अन्य कुरीतियों पर प्रहार करने के लिए मंडी जिला में प्रदेश का पहला हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्ट आयोजित होने जा रहा है। इस फिल्म फेस्ट में मायानगरी मुंबई की कई फिल्मी हस्तियां मौजूद रहने वाली हैं। छोटी काशी मंडी में आयोजित होने वाला यह हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्ट 27 से 30 जून तक चलेगा। यह जानकारी मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बॉलीवुड फिल्म निर्देशन पवन कुमार शर्मा ने दी।
नशे व अन्य कुरीतियों पर किया जाएगा प्रहार
बॉलीवुड फिल्म निर्देशन पवन कुमार शर्मा ने बताया कि चकाचौंध की इस दुनिया में नशे के साथ अन्य कुरीतियों तेजी से अपने पैर पसार रही हैं। फिल्मी जगत में बहुत कम ऐसे निर्देशक हैं जिनका ध्यान इनकी ओर जा रहा है। इन कुरितियों जड़ से खत्म करने व युवा पीढ़ी और समाज को साहित्य के साथ जोड़ने के लिए फिल्म फेस्ट के माध्यम से एक पहल उनके द्वारा की जा रही हैै। इस प्रयास में उनके साथ मंडी जिला की कुछेक सामाजिक संस्थाएं भी आगे आई हैं। पवन शर्मा ने बताया आज की फिल्में नाच गाने तक ही सीमित रह गई हैं। उनके पास बहुत सी ऐसी अच्छी फिल्में हैं जिन्हें इंटरनेशनल अवार्ड तक मिले हुए हैं। लेकिन हमारे देश में उन फिल्मों को बड़े पर्दे पर आने नहीं दिया जाता है। इस फेेस्ट के माध्यम से युवा पीढ़ी व जनता को अच्छी फिल्में देखने का संदेश भी दिया जाएगा। साथ इस फिल्म फेस्ट में हिमाचल की उन हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा, उन्होंने फिल्मी जगत, साहित्य, कला व पेंटिंग के जरिए समाज को सही दिशा में ले जाने में अपना योगदान दिया है। बता दें कि पवन कुमार शर्मा मंडी जिला के रहने वाले हैं और पिछले 40 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।
