Karnal,25 April-भारत माता की जय’और ‘विनय नरवाल अमर रहे’ के नारों से करनाल शहर गूंज उठा।पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ करनाल की जनता का गुस्सा सड़कों पर नजर आया।इस दौरान कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की.
इस हमले में निर्दोष लोगों की जान जाने से क्षुब्ध लोगों ने आज करनाल के कुंजपुरा रोड से लेकर वाल्मीकि चौक तक कैंडल मार्च निकाला।भारत माता की जय’और ‘विनय नरवाल अमर रहे’ के नारों से करनाल शहर गूंज उठा। मार्च में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि अब समय आ गया है कि आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम उठाया जाए।
