न्यूजीलैंड से सेब आयात शुल्क घटाने का मामला, लोकभवन किसान कांग्रेस के साथ पहुंचे कुलदीप राठौर

Shimla, Sanju-:न्यूजीलैंड के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत सेब पर आयात शुल्क में 50 प्रतिशत तक कटौती के फैसले को लेकर प्रदेश में सियासी और किसान संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इस मुद्दे पर सोमवार को AICC प्रवक्ता एवं ठियोग से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के साथ शिमला स्थित लोकभवन पहुंचे।
राज्यपाल के माध्यम से PM और राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
 प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए केंद्र सरकार के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की।कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि सेब आयात शुल्क में कटौती का फैसला प्रदेश के बागवानों के हितों के खिलाफ है और इससे स्थानीय सेब उत्पादकों को गंभीर नुकसान होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का यह कदम हिमाचल सहित अन्य सेब उत्पादक राज्यों के किसानों की आजीविका पर सीधा प्रहार है। राठौर ने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी में सेब का अहम योगदान है और ऐसे फैसलों से बागवानी क्षेत्र कमजोर होगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों से इस मुद्दे को उठाती रहेगी। विधानसभा के भीतर और बाहर लगातार आवाज बुलंद की जा रही है। राठौर ने कहा कि फिलहाल राज्यपाल के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन यदि जरूरत पड़ी तो भविष्य में अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि बागवानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए इस फैसले पर तत्काल रोक लगाई जाए और सभी हितधारकों से संवाद किया जाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

हिमाचल बोर्ड प्लस-टू रिज़ल्ट घोषित , 92.02% छात्र सफल, बेटियों का रहा दबदबा

धर्मशाला, राहुल -: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 में आयोजित प्लस-टू परीक्षा का परिणाम सोमवार को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान परिणाम जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 81,417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 छात्र सफल...

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.