/ Oct 16, 2026

नए साल पर हिमाचल में हो सकती है बर्फबारी.. दो जनवरी तक हो सकता है मौसम खराब

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश में नए साल पर बर्फबारी के दीदार हो सकते है । प्रदेश में 30 दिसंबर  से प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है। इस दौरान प्रदेश की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्र में बारिश होने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है ।मौसम विभाग के  अनुसार प्रदेश में मंगलवार से  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो रहा है. जिसके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है.
बर्फबारी की चाह में शिमला पहुच रहे पर्यटक, जाम से हाल बेहाल
नए साल पर बर्फबारी की चाह लेकर काफी तादाद में पर्यटक भी शिमला सहित प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं शिमला में भी पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है काफी तादात में नया साल मनाने के लिए पर्यटक शिमला आ रहे हैं। शिमला में जाम से स्थानीय लोगो ओर पर्यटकों को जूझना पड़ रहा है। तारादेवी से शिमला ओर कुफरी से शिमला तक लम्बा जाम लग रहा है।पुलिस द्वारा वन मिनट प्लान जारी किया गया है जिससे गाड़ियों को रोका जा रहा है। नए साल मनाने के लिए हर रोज हजारो गाडिया शिमला पहुच रही है। पर्यटकों का शिमला में हजूम उमड़ रहा है शिमला पहुच रहे पर्यटक यहां के मौसम का लुत्फ उठा रहे है। पर्यटकों का  कहना है कि बर्फबारी की आस लेकर शिमला आये है और यहां मौसम साफ बना हुआ है।
मौसम वैज्ञानिक शोभित कटिहार ने कहा कि प्रदेश में पश्चिमी विकशॉप सक्रिय होने जा रहा है जिसका असर 30 दिसम्बर से लेकर 2 जनवरी तक रहेगा 30 दिसंबर से दे रात से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बराबरी की संभावना है।खासतौर पर लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा शिमला और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले चार दिनों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है.शिमला के कुफरी नारकंडा में भी बर्फबारी की सम्भवना बनी है जबकि शिमला शहर में बारिश हो सकती है। वहीं, मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा प्रभाव 31 दिसंबर और 1 जनवरी को रहेगा. उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के तापमान 3 से 4 डिग्री तक चल रहे हैं लेकिन प्रदेश में बारिश पर भारी होने से तापमान में भी काफी गिरावट आ सकती है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के निचले हिस्सो में कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है लेकिन जिस तरह से मौसम करवट बदलेगा तो इसलिए हिस्सों में भी कोहरे से राहत मिलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.