Ambala,21 April-गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है।हरियाणा के अंबाला में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। तेज़ धूप और लगातार बढ़ते तापमान से इंसानों के साथ-साथ अब पशु भी बेहाल नजर आ रहे हैं।गर्मी से बचाने के लिए जहां लोग एसी और कूलर का सहारा ले रहे हैं, वहीं पशुपालक भी अपने मवेशियों को राहत देने के लिए जुगाड़ लगाने में जुटे हैं।
हीट वेव का असर अब मवेशियों पर भी
अंबाला में हीट वेव का असर अब मवेशियों पर साफ़ देखा जा सकता है।लगातार बढ़ते तापमान ने जहां इंसानी जीवन को प्रभावित किया है,वहीं पशुपालक भी परेशान हैं। गर्मी से मवेशियों को राहत देने के लिए कुछ पशुपालकों ने तबेलों में कूलर लगा दिए हैं,तो कुछ ने फॉगिंग और फव्वारे का सिस्टम इन्स्टॉल किया है।
दूध उत्पादन पर भी असर पड़ा
पशुपालकों का कहना है कि इन उपायों से तापमान में कमी आई है और मवेशियों को ठंडक महसूस हो रही है।लेकिन इसके बावजूद पशुओं के बीमार पड़ने की संख्या में इज़ाफा हो रहा है।दूध उत्पादन पर भी असर पड़ा है।भैंसों और गायों को दिन में चार से पांच बार नहलाया जा रहा है,ताकि हीट स्ट्रेस से उन्हें राहत मिल सके।पशुपालकों का कहना है कि गर्मी इतनी ज्यादा है कि पशु परेशान हो गए हैं।दूध भी कम हो गया है।हमने कूलर और फॉगर्स लगा रखे हैं,ताकि उन्हें राहत मिले।दिन में कई बार पानी डालते हैं।
