फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी मिठाइयाँ बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने इसे विकास और सुशासन की जीत बताया।वहीं, कृष्ण पाल गुर्जर ने कार्यकर्ताओं की मेहनत को इस सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि पार्टी की मजबूत नीतियों और समर्पित प्रयासों से भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र में जनता के विश्वास का प्रतीक बताया।
