सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को कोई भी कहीं भी हैक कर सकता है, जिससे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर संदेह पैदा होता है।
सीएम सुक्खू ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी हिमाचल प्रदेश में मतदान प्रतिशत और परिणामों को लेकर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि उस समय कांग्रेस को बेहद कम वोट मिले थे, जो सामान्य परिस्थितियों में संभव नहीं लगता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को केवल लगभग 20 प्रतिशत वोट मिलना संदेह पैदा करता है और इस तरह के परिणामों की गहराई से जांच होनी चाहिए।पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने करीब 20 साल बाद राज्य की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। उन्होंने बताया कि वह खुद भी वहां चुनाव प्रचार के लिए गए थे और लोगों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के खिलाफ नाराजगी देखी गई। उन्होंने ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा कि वह पहले कांग्रेस में थीं और बाद में उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाई, जिससे कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक को नुकसान हुआ।उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कांग्रेस पश्चिम बंगाल में मजबूत वापसी करेगी और भविष्य में भाजपा के साथ उसका सीधा मुकाबला होगा।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बंगाल में भाजपा ने ध्रुवीकरण की राजनीति की है और टीएमसी की 15 साल की एंटी-इनकंबेंसी का फायदा उठाया है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत सामान्य प्रक्रिया है और कांग्रेस जल्द ही अपनी स्थिति को मजबूत करेगी।इसके अलावा, मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश में राजनीतिक माहौल बदला है और अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तथा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ किया जा रहा है। उनका आरोप था कि भाजपा इन एजेंसियों को अपने कार्यकर्ताओं की तरह इस्तेमाल कर रही है, जबकि पहले ऐसा नहीं होता था।
वहीं, भाजपा द्वारा कांग्रेस की “10 गारंटियों” पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अपने वादों को पूरा करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सहायता दी जा रही है, हालांकि यह सुविधा फिलहाल उन्हीं महिलाओं को दी जा रही है जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में इसे अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह योजना आम जनता के लिए है और इसमें भाजपा नेताओं या उनके परिवारों को शामिल नहीं किया जा सकता।अंत में, उन्होंने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर शहरी क्षेत्रों पर पड़ता है, जहां लोग पूरी तरह गैस पर निर्भर हैं। उन्होंने संकेत दिया कि नगर निगम चुनावों में कांग्रेस इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी और जनता के बीच महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

2027 चुनावों की तैयारी में कांग्रेस एक्शन मोड में, केहर सिंह खाची को नोटिस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं।प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर पार्टी की आगामी रणनीति,संगठनात्मक गतिविधियों और आंतरिक अनुशासन को लेकर स्थिति स्पष्ट की। इस दौरान उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी करने वाले नेताओं के...

भाजपा सांसदों को सर्टिफिकेट देने के बजाय अपने तीन साल के कार्यकाल की चिंता करें: सुरेश कश्यप

शिमला,संजू-:हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। CPRI मुख्यालय में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा सांसदों की भूमिका पर सवाल उठाने के बजाय अपने तीन साल के...

विजिलेंस पूछताछ के बाद बोले जनक राज- सरकार सही है, तो सिटिंग जज से कराए हिमकेयर मामले की जांच

शिमला/संजू-:हिमकेयर योजना में कथित गड़बड़ी की जांच के बीच भरमौर से भाजपा विधायक डॉ.जनक राज गुरुवार को विजिलेंस कार्यालय पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे कार्यालय पहुंचे डॉ.जनक राज से करीब चार घंटे तक पूछताछ हुई।वह पूर्व भाजपा सरकार के दौरान मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के पद पर रह चुके हैं।पूछताछ के बाद डॉ. जनक राज ने सरकार...

पतलीकूहल स्कूल में खीर खाने से 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जांच के बाद होगी कार्रवाई

शिमला,संजू-:कुल्लू जिले के पतलीकूहल स्थित बाड़ी प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील के दौरान खीर खाने के बाद करीब 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।खीर खाने के कुछ ही समय बाद कई बच्चों को उल्टियां और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने लगी। स्थिति को देखते हुए बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)...

हिमाचल में मानसून सक्रिय, 23 अगस्त के बाद बारिश में कमी के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल बनी हुई है।प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई है।निचले मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई,जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।बिलासपुर,हमीरपुर और सोलन में सबसे अधिक बारिश हुई,जहां करीब...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.