/ Aug 29, 2026

दर्जनों गावों के सरपंचों ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा..प्रदेश अध्यक्ष उदयभान किया स्वागत

हरियाणा, 24 अगस्त – होडल विधानसभा के दर्जनों गांवों के सरपंचों ने जिला पंचायत एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश मर्रोली की अध्यक्षता में बीजेपी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस पार्टी का दामन थामने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने उनका पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने पार्टी में शामिल हुए सरपंचों को आश्वासन दिया की पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान मिलेगा। सरपंचों ने बताया की बीजेपी पार्टी में उनके साथ अन्याय  किया गया, जिस वजह से उन्होंने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जताई है !
इस मौके पर सरपंचों ने विधायक जगदीश नायर पर आरोप  लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में गांवों का विकाश सिर्फ कागजों में ही हुआ है। इसके अलावा ना तो उन्हें पार्टी में मान सम्मान मिला  और न ही पार्टी में उनकी कोई सुनवाई हो रही है। पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने उन्हें विश्वास दिलाया की कांग्रेस पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान मिलेगा और उनके गांव की समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी सरकार आई है तभी से अपराध का ग्राफ बढ़ा है। भाजपा की  अब उलटी गिनती शुरू हो गई है। अबकी बार हरियाणा में पूरे बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जनता आगामी चुनावों में बीजेपी को हराकर अपना पूरा हिसाब लेगी। जिला पंचायत एसोसिएशन के जिला प्रधान महेश मर्रोली की अध्यक्षता में हसनपुर ब्लॉक अध्यक्ष रॉकी डराना, पप्पू खिरबी, ओमी बासवा, बहादुर गोडोता, प्रदीप डकोरा,  सुरेश गुदराना, संजीत हदियातपुर, मनोज कमरावली, विजय चेची करौली, युशूफ खान दाढका ने प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की देखरेख में बीजेपी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।
 इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा की भाजपा सरकार ने जो प्रदेश के सरपंचों पर लाठियाँ बरसाई थी उसको प्रदेश के सरपंच भूले नहीं है ! उदयभान ने कहा की प्रदेश की जनता भाजपा के कार्यों से दुखी हो चुकी है क्यों की भाजपा के शासन काल में हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी में भ्रस्टाचार में और अपराध में पुरे देश में नंबर वन है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.