बाइक रैली में BJP कार्यकर्ताओं के कटे चालान…जयराम ने जताई नाराजगी

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- पिछले कल यानी 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर मंडी में भाजपा की तरफ से बाइक रैली निकाली गई थी। इस रैली के बाद बहुत से भाजपा कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन चलान रिसिव हुए। इस पर पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नाराजगी जताई है। आज मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जब उनसे इस विषय को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अनावश्यक रूप से चालान काटे गए हैं जिसकी जरूरत नहीं थी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि  इसके पीछे राजनीतिक दबाव की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि इस बाइक रैली की परमिशन ली गई थी और पूरी रैली अनुमति के तहत ही आयोजित की गई थी। जयराम ठाकुर ने बताया कि उन्होंने इस विषय में एसपी मंडी साक्षी वर्मा से बात करके मामले पर संज्ञान लेने को कहा है।
एसपी मंडी साक्षी वर्मा का कहना ये 
वहीं, जब इस बारे में एसपी मंडी साक्षी वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आइटीएमएस यानी इंटेलिजेंट ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत चालान कटे होंगे, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है। रैली के रूट पर पुलिस की टीम सिर्फ और सिर्फ ट्रेफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए तैनात थी, इस दौरान कोई चालान किसी भी कर्मी द्वारा नहीं काटा गया है।
बाइक रैली में कुछ ने नहीं पहने थे हेल्मेट
बता दें कि इस बाइक रैली में खुद जयराम ठाकुर भी शामिल हुए थे और यह रैली खलियार स्थित जवाहर पार्क से शुरू होकर सेरी मंच पर आकर संपन्न हुई थी. जिसमें करीब एक सौ बाइक और स्कूटी सवारों ने भाग लिया था। कुछ बाइक और स्कूटी सवार ऐसे भी थे जिन्होंने हेल्मेट नहीं पहने थे, इसी कारण आइटीएमएस सिस्टम के तहत इनके चालान कटे हैं। बता दें कि मंडी जिला में टू व्हीलर पर राइडर के साथ पीछे बैठने वाले का भी हेल्मेट पहनना अनिवार्य है। यदि पीछे बैठे शख्स ने हेल्मेट नहीं पहना है तो उस स्थिति में भी चालान काटा जाता है। लेकिन रैली में कुछ ऐसे राइडर भी थे जिन्होंने हेल्मेट ही नहीं पहने थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा, अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

धर्मशाला,राहुल-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, कॉफी टेबल बुक का विमोचन..16 टीमों के साथ जयपुर में होगा अगला संस्करण

नई दिल्ली-:यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह में राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष कार्याधिकारी राजीव दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जेपीएल को पत्रकारों...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो

मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं। खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली कंपनी...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई दिल्ली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.