चम्बा : मंजूर पठान ( TSN)-जम्मू कश्मीर में हो रही आतंकी घटनाओं के बाद चंबा पुलिस अलर्ट मोड़ पर है.चम्बा जिला के साथ लगते जम्मू कश्मीर के डोडा और कठुआ जिलों के क्षेत्रों में पुलिस को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है ताकि कोई दिक्कत ना हो सके. लंगेरा संघनी और अन्य बॉर्डर पर पुलिस लगातार पेट्रोलिंग भी कर रही है और यहां से आने जाने वाली हर गाड़ी की गहनता के साथ छान बीन की जा रही है. इसके अलावा स्थानीय लोगों के साथ भी बातचीत के माध्यम से अज्ञात लोगों की सूचना पुलिस को देने के लिए कहा गया है.
गौरतलब है कि अक्सर जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ती है और उसके बाद चंबा जिला के साथ लगने वाले डोडा और कठुआ जिलों के साथ सीमाओं पर हिमाचल प्रदेश पुलिस की चौकसी बढ़ाई जाती है. यही कारण है कि इन दिनो पुलिस अलर्ट मोड़ पर बॉर्डर पर अपनी सेवाएं दे रही है ।वहीं दूसरी ओर एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मीडिया से जानकारी सांझा करते हुए कहा है कि जम्मू कश्मीर में कुछ घटनाएं हो रही है, जिसको देखते हुए पुलिस ने बॉर्डर पर पेट्रोलिंग करनी शुरू की है.साथ में पुलिस को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है,ताकि दिक्कते ना आ सके और स्थानीय लोग से भी सहयोग की अपील की गई है ।
