कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-कुरुक्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पेरिस ओलंपिक में हरियाणा की बेटी मनू भाकर द्वारा पदक लाने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी ओलम्पिक में मेडलस की झड़ी जरूर लगाएंगे.उन्होंने कहा कि मनु भाकर ने पहला पदक लेकर जहां देश व प्रदेश का सम्मान बढ़ाया,वहीं तिरंगे का भी सम्मान हुआ है.
वाल्मीकि आश्रम मंदिर के लिए 21 लाख अनुदान देने की घोषणा
कुरुक्षेत्र के वाल्मीकि आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वाल्मीकि धर्मशाला का शिलान्यास किया. उन्होंने वाल्मीकि आश्रम मंदिर के लिए 21 लाख अनुदान देने की भी घोषणा की.जबकि सांसद नवीन जिंदल ने 11 लाख व मंदिर परिसर में शेड बनवाने के साथ-साथ राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने अपने कोटे से 11 लख रुपए अनुदान देने की घोषणा की.मुख्यमंत्री के अलावा सांसद नवीन जिंदल व राज्य मंत्री सुभाष सुधा और पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने भी उपस्थित जन समूह को संबोधित किया.
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का निर्णय है कि बिना खर्ची बिना पर्ची के युवाओं को नौकरियां दी जाए.उन्होंने कहा कि 7000 युवाओं को नौकरी दी गई है और 6000 पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया भी जारी है.वहीं ममता बनर्जी द्वारा मुख्यमंत्री सम्मेलन में बोलने का समय न दिए जाने पर उन्होंने कहा कि बात का बतंगड़ नहीं बनाया जाना चाहिए, ऐसा कुछ नहीं हुआ.उन्होंने कहा कि कांग्रेसी लगातार लोगो को बरगलाने का काम करते है.
