/ Oct 14, 2026

छोटे पर्दे पर छाया गोहर का संजय, शिवशक्ति सीरियल में निभा रहा अग्निदेव का किरदार, कलर्स टीवी पर हो रहा प्रसारित

Mandi, Dharamveer-: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के घन्याड़ी गांव से संबंध रखने वाले संजय शर्मा ने अपनी मेहनत, लग्न और संस्कृत व नाट्य कला की गहरी साधना के बल पर छोटे से गांव से निकलकर मायानगरी मुंबई तक अपनी अलग पहचान बनाई है। इन दिनों वे कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहे चर्चित धारावाहिक शिवशक्ति में अग्निदेव का किरदार निभा रहे हैं, जिससे न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
संजय शर्मा ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा संस्कृत गुरुकुल से हुई। बचपन से ही संस्कृत भाषा, शास्त्रों और मंचीय अभिव्यक्ति के प्रति उनका रुझान रहा। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, वेदव्यास परिसर में प्रवेश लिया, जहां से उन्होंने व्याकरण विषय में शास्त्री और आचार्य की उपाधि प्राप्त की। इसी दौरान वे वेदव्यास परिसर में संचालित संस्कृत थिएटर से जुड़े रहे और मंच पर अभिनय करते हुए अपने भीतर छिपी कला को निखारते रहे। अभिनय को और गहराई से समझने तथा शास्त्रीय नाट्य परंपरा का अध्ययन करने के उद्देश्य से संजय शर्मा ने केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल से नाट्य शास्त्र में आचार्य की पढ़ाई पूरी की। यहां उन्हें अभिनय, भाव-भंगिमा, संवाद अदायगी और मंचीय प्रस्तुति की बारीक समझ मिली। इसके पश्चात उनका चयन देश की प्रतिष्ठित भारतेंदु नाट्य अकादमी में मास्टर इन ड्रामेटिक आर्ट्स के लिए हुआ। लखनऊ स्थित ड्रामा स्कूल में मिले कठोर प्रशिक्षण और अनुभवी गुरुओं के मार्गदर्शन ने उनके अभिनय को पेशेवर पहचान दी।
संजय शर्मा ने बताया कि ड्रामा स्कूल से प्रशिक्षण के बाद वे मुंबई पहुंचे। यहां शुरुआती संघर्ष के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार ऑडिशन देते रहे। उनकी मेहनत रंग लाई और अंततः उन्हें कलर्स टीवी के धारावाहिक शिवशक्ति में अग्निदेव का महत्वपूर्ण किरदार निभाने का अवसर मिला। इस भूमिका में उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के धारावाहिक तक पहुंचना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। संजय शर्मा के पिता डोलू राम शर्मा पंडिताई का कार्य करते हैं और परिवार ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। बेटे की इस उपलब्धि से गांव, पंचायत और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। संजय शर्मा की सफलता यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो संसाधनों की कमी भी रास्ता नहीं रोक सकती। उनकी यह उपलब्धि मंडी जिला ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.