मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया एलान..पिंजौर में 100 एकड़ में जल्द बनेगी फिल्म सिटी

हरियाणा,5अप्रैल-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने हरियाणा फिल्म जगत को बढ़ावा देने और कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए 2 चरणों में फिल्म सिटी बनाने का निर्णय लिया है।पहले चरण में जिला पंचकूला के पिंजौर में 100 एकड़ में फिल्म सिटी बनाई जा रही है। इसके लिए जमीन निर्धारित की जा चुकी है और इस परियोजना के लिए कंसलटेंट लगाने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही फिल्म सिटी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। दूसरे चरण में गुरुग्राम में फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जमीन के चयन की प्रक्रिया जारी है। इससे सिनेमा जगत से जुड़े कलाकारों को न केवल फायदा बल्कि प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने श्रेष्ठ फिल्मकारों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सिने फाउंडेशन,हरियाणा (विश्व संवाद केन्द्र) तथा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने श्रेष्ठ फिल्मकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और विश्व संवाद केन्द्र को 21 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। उन्होंने फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों की मांगों पर आश्वासन देते हुए कहा कि दूरदर्शन पर हफ़्ते में एक बार हरियाणवी फ़िल्म का प्रदर्शन करने के संबंध में प्रसार भारती के साथ बातचीत कर इसे शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, दादा लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा) को हरियाणा के प्रत्येक विश्वविद्यालय में फ़िल्म मेकिंग कोर्स शुरू करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा, हर स्कूल में थिएटर एजुकेशन शुरू करने के लिए भी सुपवा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस दिशा में प्रयास करेगा।

मुख्यमंत्री ने सिंगल स्क्रीन सिनेमा को पुनर्जीवित करने की मांग पर आश्वस्त किया कि हरियाणा सरकार ने क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए फिल्म प्रोमोशन बोर्ड बनाया हुआ है। यह बोर्ड कला एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के साथ मिलकर इस दिशा में नीति निर्धारण का काम करेगा।उन्होंने कहा कि फ़िल्म सब्सिडी के संबंध में सरकार की नीति के अनुसार आगामी 30 दिनों में लंबित पड़े सभी 5 आवेदनों की सब्सिडी का भुगतान कर दिया जाएगा। साथ ही सब्सिडी के लिए नए आवेदन भी मांगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म महोत्सव हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को समझाने और उसे प्रोत्साहित करने का सराहनीय प्रयास है। यह केवल सिनेमा का पर्व नहीं है,बल्कि हरियाणवी संस्कृति, कला और भाषा के प्रति हमारी गहरी आस्था और सम्मान का प्रतीक भी है। हरियाणा की माटी में वीरता, कला और संस्कृति का अनमोल संगम है। यहाँ की लोक कला, संगीत और नृत्य अपनी मौलिकता और जीवंतता के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव हरियाणवी सिनेमा के गौरवशाली परंपरा का जीवंत प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश राजनीतिक व प्रशासनिक इकाई के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक, प्राकृतिक, शौर्य, परंपरा और स्वाभिमानी जीवन जीने की अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की इस माटी में परिश्रम, पराक्रम और परमेश्वर का अद्भुत संगम है। यहाँ की धरती ने न केवल योद्धाओं और खिलाड़ियों को जन्म दिया बल्कि संगीत और संस्कृति के क्षेत्र में भी अपना विशेष योगदान दिया है।उन्होंने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन और जन जागरण का भी सशक्त माध्यम है। हरियाणवी सिनेमा ने भी अपने सफर में समाज को जागरूक करने, परंपराओं को संजोने और नवीन विचारधाराओं को प्रोत्साहित करने का कार्य किया है। उन्होंने सिनेमा को युवा पीढ़ी को प्रभावित करने वाला सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि हमें सकारात्मक विषयों के साथ सिनेमा को युवाओं तक पहुंचाना चाहिए। इस दिशा में सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियां पहल करें।

सिनेमा जगत में हरियाणा की एक नई पहचान बनेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक गोवा और पुणे में इस प्रकार के फिल्म महोत्सव आयोजित किए जाते रहे हैं, लेकिन हरियाणा में फिल्म महोत्सव का आयोजन एक साहसिक कार्य है। इससे सिनेमा जगत में हरियाणा की एक नई पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव नई पीढ़ी के दर्शकों और कलाकारों को सिनेमा के प्रति जागरूकता पैदा करेगा। यह फ़िल्म महोत्सव कला, संस्कृति और फिल्मों का शानदार संगम है। इस फ़िल्म महोत्सव से हरियाणा की देश में एक नई पहचान बनेगी।उन्होंने कहा कि हरियाणा में फ़िल्म उद्योग के लिए अपार सम्भावनाएं हैं।इसी को मूर्त रूप देने के लिए सरकार ने हरियाणा में फिल्म एवं मनोरंजन नीति लागू की है। इस नीति के तहत फिल्मों की शूटिंग की परमिशन ऑनलाइन दी जाती है।सरकार का उद्देश्य हरियाणा को हॉलीवुड, बॉलीवुड व दुनिया के अन्य फ़िल्म निर्माताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनाना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नगर निगम धर्मशाला चुनाव: 54 उम्मीदवार मैदान में, खर्च सीमा 1 लाख; 17 मई को मतदान

धर्मशाला-:नगर निगम धर्मशाला चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शुरुआत में 58 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर चार उम्मीदवारों के हटने के बाद मुकाबला अब 54 प्रत्याशियों के बीच रह गया...

कांगड़ा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, दो आदतन आरोपी तीन माह की निवारक हिरासत में

धर्मशाला-:  जिला कांगड़ा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बैजनाथ क्षेत्र के दो कुख्यात और आदतन तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट, 1988 के तहत तीन-तीन माह की निवारक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों आरोपियों की गतिविधियां क्षेत्र में युवाओं...

हिमाचल में बेमौसमी बारिश से फसलों को भारी नुकसान, स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासत तेज

शिमला, संजू -: राज्य में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासतौर पर सेब उत्पादकों को इस बार भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। शुरुआती आकलन के अनुसार सेब की फसल को करीब 40 प्रतिशत तक नुकसान पहुंच चुका है। पिछले साल जहां उत्पादन बेहतर रहा था,...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की कारगुजारी पर बोला हमला…कहा- दौंहदी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने न आकर जनभावनाओं के साथ किया खिलवाड़

मंडी-: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने दौंहदी वार्ड के लोगों के साथ जो खेला किया है, अब यहां की जनता भी कांग्रेस के साथ खेला करेगी। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने बताया कि बैहना वार्ड के साथ-साथ दौंहदी वार्ड की जनता भी विरोध...

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.