बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को लेकर कैथल में कांग्रेस का प्रदर्शन बोले..हरियाणवियों की जेब पर ₹5000 करोड़ की डकैती

Kaithal, 7 April (TSN)- हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला व कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला व सुदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रविवार को कैथल के जवाहर पार्क में धरना व रोष प्रदर्शन किया।इसके बाद पिहोवा चौंक तक पैदल मार्च निकालकर जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

रणदीप सुरजेवाला व आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री नायब सैनी पर जोरदार हमला बोला। सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने कमरतोड़ बिजली दर बढ़ोत्तरी कर हरियाणवियों की जेब पर ₹5000 करोड़ सालाना वसूली का डाका डाला है। लगता है कि नायब सैनी सरकार जनता की जेब से पैसा गायब करने की एक्सपर्ट बन गई है। उन्होंने कहा कि पहले तो 16 जनवरी, 2025 से फ्यूल सरचार्ज के नाम पर हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं से 47 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी कर डाली, और अब 01 अप्रैल, 2025 से अनाप-शनाप बिजली दरें बढ़ाकर जनता से भाजपा को वोट देने की एवज में बदला लिया जा रहा है।

नायब सैनी सरकार में जेब से पैसा ‘गायब’, तीन महीने में 67 पैसा / यूनिट के रेट बढ़े

रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा में 01 अप्रैल से बढ़ाई गई बिजली दरों की “वसूली के रैकेट” का परिणाम दिखाते हुए कहा कि सिर्फ एक पंखा और दो लाईटों वाले घरों की पीड़ा बढ़ी दरें इस प्रकार हैं:- 2 किलोवाट बिजली लोड 0 यूनिट 50 यूनिट तक व 50 यूनिट 100 यूनिट तक की बिजली यूनिट पर 20 पैसा प्रति यूनिट की वृद्धि की है।दो एयरकंडीशन-लाईट-पंखे वाले घर की पीड़ा देखिए कि 5 किलोवाट बिजली लोड की 0 यूनिट से 150 यूनिट तक बिजली दरें पर 20 पैसा प्रति यूनिट की वृद्धि की गई, 301 यूनिट से 500 यूनिट तक बिजली दरों पर 15 पैसा प्रति यूनिट की वृद्धि + ₹50 पैसा प्रति किलोवॉट यानी बिल के अतिरिक्त ₹250 प्रति महीना किया गया और 500 यूनिट से अधिक की खपत पर बिजली दरें ₹7.10 प्रति यूनिट ही रहेंगी, पर ₹50 पैसा प्रति किलोवॉट यानी बिल के अतिरिक्त ₹250 से अधिक प्रति महीना कर दिया गया।वहींमंदिरों की बिजली सप्लाई की दरें भी अब घरेलू बिजली सप्लाई के बराबर बढ़ा दी गई हैं व मंदिरों पर भी बिजली दरों का बोझ बढ़ा दिया गया है। मंदिरों का लोड तो आम तौर पर 5 किलोवॉट से ज्यादा ही है, तो इसलिए अब मंदिरों की बिजली सप्लाई की हर यूनिट पर न केवल ₹6.50 प्रति यूनिट देना पड़ेगा, बल्कि ₹75 प्रति किलोवॉट प्रति महीने का अतिरिक्त खर्चा भी देना पड़ेगा।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ‘जजिया कर’ की इस वसूली पर मुख्यमंत्री नायब सैनी जवाब दें व हिसाब दें। जीरो टैक्स बजट के जुमले गढ़कर झूठी वाहवाही लूटने वाले मुख्यमंत्री नायब सैनी का अब इस बिजली बढ़ोत्तरी से वसूले जा रहे अतिरिक्त 5000 करोड़ की डकैटी पर जवाब देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि बढ़ी हुई बिजली दरें फौरन वापस ली जाएं, ताकि 2 करोड़ 10 लाख से ज्यादा लोग, जो बीपीएल श्रेणी में शामिल हैं, व अन्य हरियाणवियों को राहत मिल सके। भाजपाई जान लें कि अगर बिजली दरें वापस नहीं लीं, तो जन आंदोलन भी होगा और जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

फसल विविधीकरण और इंटरक्रॉपिंग से बढ़ेगी किसानों की आय, पराली जलाने पर रोक लगाने का लक्ष्य : डॉ. एम.एल. जाट

करनाल।किसानों की आमदनी बढ़ाने,खेती को अधिक लाभकारी बनाने और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए फसल विविधीकरण, इंटरक्रॉपिंग और डिजिटल एग्रीकल्चर पर विशेष जोर दिया जा रहा है।साथ ही,पराली जलाने की घटनाओं को पूरी तरह समाप्त करने तथा कृषि अवशेषों को किसानों की आय का नया स्रोत बनाने की दिशा में...

SIR विवाद पर मुकेश अग्निहोत्री का हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते समाधान मुश्किल

नूृूरपुर /संजीव -:उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते हुए इस विवाद का समाधान निकलना मुश्किल है। अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर...

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.