मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में किया अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

Hamirpur,Arvind Singh(TSN)-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर विशेष रूप से हमीरपुर का दौरा पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण भी किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र सहित हमीरपुर जिला की 8 विभिन्न कार्यों का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक सुरेश कुमार विधायक कैप्टन रंजीत राणा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने वर्तमान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे । मुख्यमंत्री का उपायुक्त कार्यालय परिसर में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय जनता ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया ।

मुख्यमंत्री ने जनता को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज देश के संविधान निर्माता को जानता याद कर रही है और हमीरपुर उपायुक्त कार्यालय में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया । उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश के संविधान की संरचना करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी और आज उन्हें सभी याद कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज हमें प्रण लेना चाहिए कि बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान की रक्षा के लिए सबको आगे आना चाहिए ।

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में किडनी व न्यूरो के विभाग स्थापित करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री ने बताया कि हमीरपुर के डॉ राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जल्द ही दो विभाग शुरू होने जा रहे हैं जिससे जनता को किडनी से संबंधित बीमारियों से इलाज करवाने में राहत पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में न्यूरो का विभाग भी जल्द ही कार्य करने जा रहा है जिसकी घोषणा आगामी कैबिनेट की मीटिंग में कर दी जाएगी । उन्होंने बताया कि हमीरपुर में ही प्रदेश का पहला कैंसर इंस्टिट्यूट स्थापित किया जाएगा जो उत्तर भारत का सबसे बड़ा संस्थान होगा जिसके लिए 85 करोड रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं । उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज संस्थाओं के प्रमुख के साथ बैठक करके प्रदेश में और मेडिकल सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर चर्चा करने के बाद नीति तैयार की जाएगी । वहीं उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के फर्नीचर के लिए अनुमति प्रदान की जा चुकी है और जल्द ही मेडिकल कॉलेज का काम भी पूरा कर दिया जाएगा ।

मुख्यमंत्री ने जनता से संविधान के मूल्यों को सुरक्षित रखने का किया आह्वान

इस अवसर पर हमीरपुर उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में अंबेडकर जयंती पर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने जनता को संबोधित भी किया.उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन के साथ प्रदेश को सुदृढ़ करने का काम कर रही है और इस वित्तीय वर्ष से प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था में व्यापक सुधार देखा जाएगा उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार के समय भाजपा ने सरकार को हास्य पर पहुंचने का काम किया था और डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद प्रदेश पर लाखों करोड़ रुपये कर्ज के चढ़ाए गए. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व सरकार के समय प्रदेश में शिक्षा व स्वास्थ्य के स्तर में गिरावट दर्ज की गई थी .उन्होंने कहा कि जहां शिक्षा में स्कूलों में विद्यार्थियों की कमी देखने को मिल रही थी तो वहीं स्वास्थ्य संस्थान रेफरल अस्पताल बनकर रह गए थे और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं प्राप्त करने के लिए सुविधाओं प्राप्त करने के लिए यहां वहां भटकना पड़ता था लेकिन वर्तमान सरकार इन पर अंकुश लगाने के लिए काम कर रही है और जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईजीएमसी शिमला ने रचा इतिहास, पहली बार रोबोटिक तकनीक से बड़ी आंत के कैंसर की सफल सर्जरी

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल Indira Gandhi Medical College and Hospital यानी आईजीएमसी शिमला ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार बड़ी आंत यानी कोलन कैंसर की सफल रोबोटिक सर्जरी की गई है। इस उपलब्धि को प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा तकनीक की दिशा...

95.67 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज, ज्वाली के गौरव कुमार पर जिला कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन

राहुल चावला ,धर्मशाला – कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वाली के चलवाड़ा निवासी गौरव कुमार और उसके परिवार की 95,67,741 मूल्य की कथित अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। जानकारी के...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का तीखा हमला

​शिमला,संजू-:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव औरअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में तीसरी बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज ही पेट्रोल...

खेल और तिरंगे का नशा करें युवा..सफलता की बीमारी ही सबसे बड़ी जीत : बबीता फोगाट

कांगड़ा, राहुल -:कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान बबीता फोगाट ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को किसी चीज का नशा करना है तो वह खेल और तिरंगे का होना चाहिए। खेल ऐसा नशा है, जिसकी “बीमारी” भी सफलता लेकर आती...

चुनावों को किसी किसी तरीके से प्रभावित करने के नए नए हथकंडे अपना रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू- जयराम

मंडी धर्मवीर -: सूबे में जारी शहरी निकाय व पंचायती राज चुनावों के बीच बीते रोज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए फैसलों पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने निशाना साधा है। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.