/ Oct 14, 2026

करनाल में कैमिकल युक्त पानी पीने से 35 से ज्यादा भैंसों की मौत

Karnal14 April-करनाल के मेरठ रोड पर नगला चौक के पास फैक्टरी के कैमिकल युक्त पानी पीने से करीब 35 भैंसों ने दम तोड़ दिया। ये सभी भैंसे पंजाब के पशुपालकों की थीं,जो इन्हें लेकर यमुना की ओर जा रहे थे। पानी पीते ही भैंसे बेकाबू होकर इधर-उधर दौड़ने लगीं और कुछ ही देर में अलग-अलग जगहों पर गिरकर मरने लगीं।कोई भैंस खेतों में पड़ी मिली तो कोई सड़क किनारे।पशुपालक उन्हें ढूंढते नजर आए।लाखों का नुकसान झेल रहे इन पशुपालकों ने फैक्टरी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।घटना की सूचना के बाद पशु चिकित्सकों व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।पशु चिकित्सकों ने एक भैस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके।वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घास चरते-चरते पी लिया जहरीला पानी:

पंजाब के रहने वाले पशुपालक 70 भैंसों को लेकर कई महीनों से सफर कर रहे हैं। सोमवार को वे करनाल के मेरठ रोड स्थित नगला चौक के पास पहुंचे थे।वहां खाली जमीन पर घास उगी हुई थी,जिस पर उन्होंने भैंसों को चरने के लिए छोड़ दिया।उसी जगह फैक्टरी का कैमिकल युक्त पानी पड़ा हुआ था,जिसे भैंसों ने पी लिया।पानी पीते ही भैंसें बुरी तरह बेकाबू हो गईं और किसी के मुंह से झाग निकलने लगा,तो कोई दौड़ती-दौड़ती गिर पड़ी।

फैक्टरी वाला ताला लगाकर भागा,भैंसों के शव खेतों और सड़कों पर मिले:

पशुपालक स्रायदीन,आलमदीन,आशु व अन्य ने बताया कि जैसे ही भैंसों की हालत बिगड़ी,वे कुछ समझ नहीं पाए। बाद में आसपास के लोगों ने बताया कि इसी जगह चार महीने पहले यानी 26 दिसंबर 2024 को कैमिकल युक्त पानी पीने से 21 भेड़ों की भी मौत हुई थी।उस समय फैक्टरी मालिक ने डेढ़ से दो लाख रुपये का मुआवजा देकर मामला शांत करा दिया था।इस बार जब भैंसों की मौतें शुरू हुईं,तो फैक्टरी मालिक ताला लगाकर मौके से फरार हो गया।

20 से 30 लाख रुपये का नुकसान,पशुपालकों ने मुआवजे की मांग की:

पशुपालकों का कहना है कि एक भैंस की कीमत कम से कम 50 हजार रुपये है,ऐसे में कुल नुकसान 20 से 30 लाख रुपये तक हो सकता है।उन्होंने आरोप लगाया कि फैक्टरी वाले को जहरीले पानी को कवर करके रखना चाहिए था,लेकिन उसकी लापरवाही से आज ये हालत हुई।उन्होंने साफ कहा कि अगर मुआवजा नहीं मिला तो वे फैक्टरी मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे।पशुपालकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 26 दिसंबर 2024 को भी इसी जगह फैक्टरी के जहरीले पानी की वजह से 21 भेड़ों की जान चली गई थी, लेकिन तब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब दोबारा 35 से ज्यादा भैंसों की मौत हो गई है,जो प्रशासन और फैक्टरी की लापरवाही को दिखाता है।

एक भैंस को मेडिकल के लिए भेजा:

घटना की सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।एक भैंस को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है।वहीं,सदर थाना पुलिस के एसएचओ तरसेम चंद ने बताया कि नगला के पास कैमिकल युक्त पानी पीने से भैंसों की मौत की जानकारी मिली है।एक भैंस का शव जांच के लिए भेजा गया है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.