हिमाचल में माफियाओं को मुख्यमंत्री का संरक्षण, हमीरपुर में ED की गिरफ्तारी ने किया साबित -BJP

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- हमीरपुर में ED की ओर से की गई गिरफ्तारी और न्यायालय के पर्यटन निगम के 18 होटल बंद करने के आदेश पर भाजपा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को निशाने पर लिया है. भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि हमीरपुर में ED की ओर से की गई गिरफ्तारी से साबित होता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का खनन माफिया को संरक्षण है.इस दौरान रणधीर शर्मा ने अदालत की ओर से पर्यटन निगम की 18 होटल बंद करने के आदेश पर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अदालती फैसलों का सहारा लेकर पर्यटन विकास निगम की प्रॉपर्टी अपने मित्रों को देना चाहती है. वहीं CPS मामले पर रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा आलाकमान पूरे मामले पर कानूनी राय ले रहा है
भू-माफियाओं को मुख्यमंत्री का संरक्षण-रणधीर शर्मा 
 रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार में माफिया राज प्रबल हो गया है. भू माफिया खनन माफिया के साथ-साथ ट्रांसफर माफिया भी पनप गया है. उन्होंने कहा कि खनन माफिया के सरगना हमीरपुर में है जिनको मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है. उन्होंने कहा कि ED की गिरफ्तार इस बात का सबूत है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फिर नजर आ रही है. एक के बाद एक न्यायालय के आ रहे आदेशों से यह साबित होता है.
अदालत के पर्यटन निगम के 18 होटल बंद करने के आदेश को लेकर कहा ये 
 रणधीर शर्मा ने अदालत के पर्यटन निगम के 18 होटल बंद करने के आदेश को लेकर कहा कि प्रदेश सर सही तरीके से अदालत में अपनी पैरवी नहीं कर रही है. बल्कि मुख्यमंत्री तो न्यायाधीशों पर टिप्पणी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्व भाजपा सरकार पर तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं. की पिछली सरकार में 5000 करोड़ की संपत्ति की नीलामी हुई. मुख्यमंत्री का यह बयान केवल अपनी कमियों को छुपाने का प्रयास है. वहीं CPS मामले पर सरकार को घेरते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि CPS बचाने के लिए सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है. जबकि CPS की नियुक्ति संवैधानिक है. उन्होंने कहा कि भाजपा आलाकमान इस पूरे मामले पर कानूनी राय ले रहा है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

घग्गर में खनन माफिया का खूनी खेल: पुलिस पर पथराव, जिप्सी पर चढ़ाया ट्रैक्टर; 4 गिरफ्तार

मोनिका रावत,पंचकूला-:घग्गर नदी में अवैध खनन रोकने पहुंची पंचकूला पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले पुलिस टीम पर पथराव किया और फिर भागने के दौरान पुलिस की जिप्सी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश कर दी।इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।पुलिस ने...

मंडी से भाजपा का हुंकार, जयराम बोले- विधानसभा चुनाव में दिखेगा स्थानीय चुनावों का असर

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के बाद भाजपा ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जीत का जश्न मनाया।इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने दावा किया कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों...

पलवल पहुंचे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, SIR, पेपर लीक और भाजपा पर साधा निशाना

पलवल-:पलवल में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR), युवाओं के मुद्दे,पेपर लीक, राम मंदिर में कथित चोरी और भाजपा सरकार को लेकर कई बड़े बयान दिए।प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित पार्टी...

गुरुग्राम में ट्रैफिक सुधार की नई पहल, शंकर चौक और साइबर हब के लिए बदला ट्रैफिक प्लान

गुरुग्राम -:गुरुग्राम में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़े स्तर पर ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया है। शंकर चौक, साइबर हब, उद्योग विहार और सरहौल बॉर्डर जैसे व्यस्त इलाकों में वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए नए रूट तय किए गए हैं। इसके साथ ही...

मेरिट आधारित होगी प्रिंसिपल पदोन्नति, स्कूलों में शुरू होगा ऑनलाइन निरीक्षण: शिक्षा मंत्री

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है।बुधवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा विभाग की बैठक के बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रिंसिपलों की पदोन्नति अब मेरिट आधारित नीति के तहत की जाएगी। उन्होंने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.