/ Oct 17, 2026

सीएम नायब सैनी बोले…देश की अपेक्षाओं और उम्मीदों पर 100% खरा उतरेगा केंद्रीय बजट

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने दो दिवसीय दौरे के तहत आज दूसरे दिन करनाल में अनेक सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। करनाल के ब्रह्माकुमारी आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज मुझे करनाल के सम्मानित लोगों से मिलने का मौका मिल रहा है। उन्होंने संसद और करनाल विधानसभा में बहुत बड़े बहुमत से दो कमल के फूल खिलाए हैं। मुझे इन सभी का धन्यवाद करने का मौका मिल रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार क्या काम कर रही है और कैसे कर रही  है,इसकी भी जानकारी मिल रही है। साथ ही लोगों की जो भी समस्याएं हैं उन पर भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय मे भी हरियाणा में तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ कमल का फूल खिलेगा. करनाल से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करता है। जहां से पार्टी कहेगी वहीं से चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि भर्ती रोको गैंग कांग्रेस द्वारा खड़ा किया गया एक षड्यंत्र है और वह नहीं चाहते कि युवाओं को बिना पर्ची पर्ची के नौकरी मिले। वह इसमें लगातार बाधा बने हुए हैं, फिर भी हम कोर्ट के अंदर उनके हक की लड़ाई लड़ते हैं। लड़ाई लड़ कर हम युवाओं को न्याय दिलाते हैं, लेकिन कांग्रेस जिस प्रकार अपने कार्यकाल में युवाओं को ना तो रोजगार दे पाई और जो दिया है वह भी भ्रष्टाचार के ऊपर छोटा-मोटा रोजगार देने का काम किया है।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस जिस प्रकार झूठ फैलाने का काम कर रही है वह लंबे समय तक नहीं चल पाएगा। केंद्रीय बजट के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि यह अमृत काल का बजट होगा। मेरे विचार में यह बजट देश की आकांक्षाओं और उम्मीदों पर 100% खरा उतरने वाला बजट है। यह विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाला बजट होगा। इससे देश के हर वर्ग चाहे वह गरीब है चाहे माध्यम है या उच्च वर्ग है, हर वर्ग को इस बजट से लाभ मिलने वाला है और देश मजबूती से आगे बढ़ने वाला है। मैं देखता हूं कि इस अमृतकाल के अंदर यह बजट भारत को आगे बढ़ाने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.