वन वृत्त सर्कल हमीरपुर ने रखा 241 हेक्टेयर भूमि में करीब डेढ़ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- : प्रदेश में मॉनसून सीजन शुरू होने के बावजूद भी अभी तक काफी कम मात्रा में बरसात दर्ज की गई है. बावजूद इसके वन वृत्त सर्कल हमीरपुर के द्वारा 241 हेक्टेयर भूमि में करीब डेढ़ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । हमीरपुर व ऊना जिला के अलावा देहरा उपमंडल के जंगलों में यह पौधारोपण किया जाएगा। जंगलों में खैर, शीशम, तूनी, जामुन, हरड़, बेहड़ा और बांस इत्यादि के पौधे लगाकर जंगलों को हरा-भरा किया जाएगा। इसमें 10 हेक्टेयर भूमि में मु यमंत्री वन विस्तार योजना के तहत पौधारोपण किया जाएगा जबकि 231 हेक्टेयर में विभाग की विभिन्न स्कीमों के तहत प्लांटेशन की जाएगी।
अढ़ाई वर्ष के पौधे जिनकी ऊंचाई करीब चार फुट हो उन्हीं पौधों का जंगलों रोपण किया जाएगा, ताकि सभी पौधे बरसात में चल सकें। इसके अलावा बीते वर्ष लगाए गए कितने पौधे चले हैं इसकी जांच भी की जाएगी। जो पौधे नष्ट हो चुके हैं, उनकी जगह पर नए पौधे लगाए जाएंगें। फोरेस्ट सर्कल हमीरपुर में विभाग की करीब 28 फोरेस्ट नर्सरियां है, जिनमें पर्याप्त मात्रा में पौधे उपलब्ध है।
फोरेस्ट विभाग से फ्री में पौधे प्राप्त कर कर सकते हैं : निशांत मंडोतरा 
वन विभाग पूर्व में की गई पौधरोपण में जो पौधे नष्ट हो चुके हैं, उनकी जगह पर नए पौधे लगाए जाएंगे। फोरेस्ट सर्कल हमीरपुर पुर में विभाग की करीब 28 फोरेस्ट नर्सरियां है, जिनमें पर्याप्त मात्रा में में पौधे पी उपलब्ध हैं। अगर कोई संस्था या फिर स्कूल-कालेज सरकारी भूमि में या फिर जंगलों में प्लांटेशन करना चाहता है, तो उन्हें विभाग की ओर से फ्री में पौधे मुहैया करवाए जाएंगे।गौरतलब है कि फोरेस्ट विभाग हर वर्ष बरसात के मौसम में पौधारोपण अभियान चलता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा पौधे बरसात के मौसम में लगाए जा सकें। क्योंकि बरसात में लगाए गए ज्यादातर पौधे चलने की संभावना रहती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.