Delhi, 10 December-:भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में चुनावी सुधारों पर दिए अपने भाषण में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक नए सांसद के रूप में उनका पहला साल विपक्ष के गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण मानसिक रूप से बहुत कठिन रहा।
कंगना ने आरोप लगाया कि पूरे साल विपक्ष ने संसद को चलने नहीं दिया। “हर दिन नारेबाजी, हंगामा और धक्का-मुक्की—यह सब लोकतंत्र का अपमान है,” उन्होंने कहा।राहुल गांधी के भाषण पर टिप्पणी करते हुए कंगना ने कहा कि उसमें न कोई तथ्य था, न कोई दिशा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार महिलाओं के सम्मान की बात करती है, लेकिन व्यवहार में महिलाओं का अपमान करती है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” और “उज्ज्वला योजना” जैसी योजनाओं से महिलाओं को वास्तविक सशक्तिकरण मिला है।कंगना ने कहा, “प्रधानमंत्री ईवीएम नहीं, देशवासियों के दिलों को हैक करते हैं। कांग्रेस हार का ठीकरा बार-बार ईवीएम पर फोड़ती है।”उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस के समय में ही इंदिरा गांधी बनाम राज नारायण केस में चुनावी धांधली साबित हुई थी।बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत 60 लाख फर्जी वोटर हटाने का उदाहरण देते हुए कंगना ने कहा कि चुनावी शुद्धता से लोकतंत्र मजबूत होता है।उन्होंने “वन नेशन–वन इलेक्शन” को समय की जरूरत बताया और कहा कि इससे 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च बचेगा तथा प्रशासन और नागरिकों पर बोझ कम होगा।कंगना ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक सुधारों के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम और अराजकता फैलाने का काम कर रहा है।
