CM सुक्खू बोले…जयराम ठाकुर का अड़ियल रवैया..बैठक में आना चाहते थे BJP विधायक

धर्मशाला,राहुल चावला ( TSN)- विधायक प्राथमिकता की बैठक से बहिष्कार के बाद राजनीति दिन ब दिन गरमाती जा रही है।आज दूसरे दिन भी सचिवालय में विधायक प्राथमिकता की बैठक का आयोजन किया गया।सुबह के  मंडी और शिमला और दोपहर बाद ऊना,हमीरपुर और सिरमौर की बैठक में विधायकों ने भाग लिया।वहीं  नेता प्रतिपक्ष के बयान पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा गुटों में बंटी है।यह केवल बैठक में न आने के बहाने है ।जबकि भाजपा के 28 विधायकों के क्षत्रों के लिए दो वर्षों में पैसा जारी किया गया है।भाजपा की आंतरिक लड़ाई के कारण अब यह बहाने बना रहे हैं।मुख्यमंत्री ने रेल बजट को लेकर कहा कि अब जल्द चंडीगढ़ बद्दी का निर्माण कार्य पूरा किया जाए साथ ही बिलासपुर भानुपल्ली रेल लाइन के लिए वह अपना हिस्सा दे चुके हैं।
5 गुटों में बंटी भाजपा में कुर्सी की लड़ाई
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा विधायकों को किसने बैठक में आने से मना किया था ।यह केवल न आने के बहाने थे।भाजपा के अधिकतर विधायक बैठकों में आना चाहते थे और वह मुझसे संपर्क कर रहे थे, लेकिन विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर के अड़ियल रवैया की वजह से विधायकों को बैठकों में नहीं आने दिया।भाजपा 5 गुटों में बंटी है पार्टी में आंतरिक कलह है और कुर्सी की लड़ाई चल रही है।
421 करोड़ 28 विधायकों के क्षेत्र में किये स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने कहा वह भाजपा के 28 विधायकों के क्षेत्रों के लिए दो वर्षों में 421करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए है और बाकी कुछ योजनाओं में ऑब्जेक्शन होने के कारण वह रुकी है उन्हें भी जल्दी पूरा किया जाएगा।जयराम ठाकुर को जनता को बहकाने की आदत पड़ गई है। उनके विधायक तो उनकी बात मान नहीं रहे है।सरकार बिना भेदभाव के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए योजनाओं को स्वीकृत कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र के दौरान वह आल पार्टी मीटिंग में नही आये।सदन से वह वॉक आउट करते हैं।उन्होंने कहा कि उन्हें बैठक में आने से किसने रोक था वह बैठक में आते और अपनी बात सभी के समक्ष रखते।
वहीं मुख्यमंत्री ने हिमाचल को मिले रेलवे में 2716 करोड़ के बजट पर  बताया कि भानुपल्ली बिलासपुर रेलवे के लिए सरकार ने 1100 करोड़ अपने हिस्से का दे दिया है। इसमें यदि अब अनुमान दोगुना  हो जाता तो वह पैसा हिमाचल सरकार नहीं देगी। चंडीगढ़ बद्दी रेललाइन का 186 करोड़ का हिस्सा भी हमने केंद्र को दे दिया है। हम चाहते हैं कि ये काम जल्द हो।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

फसल विविधीकरण और इंटरक्रॉपिंग से बढ़ेगी किसानों की आय, पराली जलाने पर रोक लगाने का लक्ष्य : डॉ. एम.एल. जाट

करनाल।किसानों की आमदनी बढ़ाने,खेती को अधिक लाभकारी बनाने और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए फसल विविधीकरण, इंटरक्रॉपिंग और डिजिटल एग्रीकल्चर पर विशेष जोर दिया जा रहा है।साथ ही,पराली जलाने की घटनाओं को पूरी तरह समाप्त करने तथा कृषि अवशेषों को किसानों की आय का नया स्रोत बनाने की दिशा में...

SIR विवाद पर मुकेश अग्निहोत्री का हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते समाधान मुश्किल

नूृूरपुर /संजीव -:उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते हुए इस विवाद का समाधान निकलना मुश्किल है। अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.