आयुष खेल मंत्री यादविंदर गोमा के जन्मदिन पर जयसिंहपुर में भव्य कार्यक्रमो का आयोजन

शिमला, संजु चौधरी (TSN)-आयुष मंत्री यादविंदर गोमा का  39वें जन्मदिन पर कांगड़ा जयसिंहपुर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में भव्य कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। यादविंदर गोमा के जन्मदिन पर बधाई देने के लिये हजारों की संख्या में लोगों का दिनभर तांता लगा रहा। इस अवसर पर वॉलीबॉल, कब्बडी, महिलाओं के लिये रस्साकशी, रंगोली प्रतियोगिता  प्रतियोगिताओं  के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आयुष विभाग द्वारा निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी शिविर का आयोजन किया गया। यहां लगाये गये रक्तदान शिविर में भी लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। मंत्री ने इस अवसर पर आयुष विभाग और माता आशापुरी के कैलेंडर का विमोचन किया।
रक्तदान ओर स्वास्थ्य शिविर लगा कर मनाया समर्थकों ने जन्मिदन
  यादविंदर गोमा ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने तथा इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजन करने और सम्मान देने के लिये लोगों तक आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर के लोगों का आशीर्वाद तथा स्नेह उन पर हमेशा बना रहता है। उन्होंने कहा कि लोगों के विश्वास और प्यार को पार्टी शीर्ष नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मोहर लगाते हुए हिमाचल प्रदेश के मंत्रिमंडल में शामिल कर तीन प्रमुख विभागों की जिम्मेवारी सौंपी गई है उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि वे हमेशा जनसेवा के लिये समर्पित हैं और रुके हुए, जनहित तथा सामाजिक कार्यों को अपने सामर्थ्य तथा योग्यता के अनुरूप पूरा करेंगे।
आयुष मंत्री  यादविंदर गोमा ने  कहा कि अगले 3 वर्षों में जयसिंहपुर हलके में मुख्यमंत्री के सहयोग से विकास में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।उन्होंने कहा कि पूरी क्षमता से लोगों की मांग के अनुरूप विकास को आगे बढ़ाया जायेगा।उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर हलके के लिये आज तक जो भी मांग उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी उसे पूर्ण किया गया है।उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर सिविल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के लिए 25 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

फसल विविधीकरण और इंटरक्रॉपिंग से बढ़ेगी किसानों की आय, पराली जलाने पर रोक लगाने का लक्ष्य : डॉ. एम.एल. जाट

करनाल।किसानों की आमदनी बढ़ाने,खेती को अधिक लाभकारी बनाने और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए फसल विविधीकरण, इंटरक्रॉपिंग और डिजिटल एग्रीकल्चर पर विशेष जोर दिया जा रहा है।साथ ही,पराली जलाने की घटनाओं को पूरी तरह समाप्त करने तथा कृषि अवशेषों को किसानों की आय का नया स्रोत बनाने की दिशा में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.