/ Aug 29, 2026

सीएम सुक्खू बोले आर्थिक तंगी के बावजूद भी प्रदेश के हर वर्ग का रखा ध्यान.. यही है व्यवस्था परिवर्तन

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया।वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सुक्खू सरकार ने 58 हजार 514 करोड़ का बजट रखा है जिसमें हर वर्ग को साधने का प्रयास किया गया है।सरकार का स्वास्थ्य,शिक्षा,प्राकृतिक खेती,पर्यटन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती पर फोक्स है जिसके लिए कई घोषणाएं मुख्यमंत्री ने बजट में की है.हालांकि बजट को विपक्ष ने निराशाजनक करार दिया है और हिमाचल के इतिहास में पहली बार सबसे कम ग्रोथ और विकास पर कम पैसा खर्चने करने वाला बजट बताया है।

बजट प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से बनाएगा सशक्त

बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।आम आदमी के जीवन में बदलाव लाने और आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए सरकार काम कर रही है।पहले भाग में पशुपालकों का ध्यान रखा गया है और दूसरे भाग में खेती को ध्यान में रखा गया है।किसानों की आर्थिकी मज़बूत करने के लिए हल्दी का एमएसपी 90 रुपये प्रति किलो किया गया है।बागवानों के लिए भी सरकार ध्यान दे रही है।प्रदेश की 67 % भूमि है और इस वन भूमि को संरक्षित करने के लिए प्रावधान किया गया है।बजट में डेयरी उद्योग और पर्यटन को ध्यान में रखा गया है।ग्रीन हिमाचल बनाने के लिए सरकार पहले दिन से प्रयास कर रही है।बजट आने वाले समय में प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा जिससे प्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा। शिक्षा में गुणवत्ता के लिए बदलाव की ज़रूरत है और प्रदेश इस बदलाव के दौर के गुजरते हुए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.