राहुल चावला , धर्मशाला ( TSN)– मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की माता संसार देई ने अचानक से टांडा अस्पताल में पहुंचकर सबको चौंका दिया , दरअसल वो अपनी आंखों के ईलाज के लिए आई हुई थीं, इस बीच उन्होंने आम जनता की ही मानिद लाइन में खड़े होकर आंखें चैक करवाई। संसाद देई ने अपनी पहचान और बेटे का नाम लिए बिना वीआईपी सुविधाओं को दरकिनार कर साधारण तरीके से इलाज करवाया। यहां तक कि टांडा अस्पताल की लिफ्ट खराब होने पर किसी से शिकायत किए बिना सीढियां चढक़र ओपीडी तक पहुंची, जहां नेत्र विभाग के विशेषज्ञ डाक्टर एसके शर्मा ने उनकी आंखें चैक की और दवाई डाली।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की माता 84 वर्षीय संसार देई की सादगी और सौम्यता को देखकर किसी को यकीन नहीं हो रहा था की यह मुख्यमंत्री की माता हैं।बिना किसी को बताए लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर आंखें चैक करवाई। उसके बाद टांडा अस्पताल में अपने रिश्तेदार का कुशलक्षेम पूछने के लिए चौथी मंजिल तक सीढिय़ां चढ़ कर पहुंची. क्योंकि खराब लिफ्टों को आज तक अस्पताल प्रशासन ठीक नहीं कर पाया है।
टांडा अस्पताल में मशीनों की खली कमी
प्रदेश के दूसरे बड़े अस्पताल में मशीनों की कमी खूब नजर आई, जब मुख्यमंत्री सुक्खू की माता संसार देई को आंखों का पर्दा चैक करवाने के लिए निजी प्राइवेट अस्पताल का रुख करना पड़ा। संसार देई ने किसी पर गुस्से किए बिना सादगी से निजी आंखों के अस्पताल में पर्दा चैक करवा कर इंजेक्शन भी लगवा लिया।
