विश्व एड्स दिवस पर सीएम सुखविंदर सिंह ने की शिरकत,…’कार बिन’ पहल की शुरुआत

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को  शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित 37वें विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जिसका विषय था “सही रास्ता अपनाएं।” कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने एचआईवी जागरूकता और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए ‘कार बिन’ पहल की शुरुआत की। पहले चरण में, 4,000 टैक्सियों को ये बिन निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, तथा चरणबद्ध तरीके से राज्य की सभी 30,000 टैक्सियों को कवर करने की योजना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने एचआईवी से निपटने और समग्र स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए पिछले दो वर्षों में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
युवाओं को HIVके बारे में किया जागरूक
मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  कहा कि लक्षित व्यक्तियों को जागरूकता, जांच और दवा तक समान प्रदान की जा रही है।  अकेले 2024 में 8 लाख लोगों को एचआईवी के बारे में जागरूक किया गया और जनवरी 2023 से अक्टूबर 2024 तक 234 जांच शिविर आयोजित किए गए, जिसमें रिकॉर्ड 5,92,902 व्यक्तियों की एचआईवी जांच की गई। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में 55 जांच और परामर्श केंद्र हैं और साथ ही दो मोबाइल जांच वाहन मुफ्त एचआईवी जांच सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने एचआईवी की रोकथाम के लिए “3-जी फॉर्मूला” दिया, “जागरूक हो जाओ, जांच करवाओ और एचआईवी पर विजय पाओ”। उन्होंने युवाओं से इस सिद्धांत को अपनाने और जागरूकता बढ़ाने में योगदान देने का आग्रह किया।  सुखू ने कहा, “युवाओं को एचआईवी के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए ताकि वे अपने समुदायों में दूसरों को स्वेच्छा से एचआईवी जांच कराने के लिए प्रोत्साहित कर सकें। उन्होंने रेड रिबन क्लब जैसी पहलों में युवाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला के जाखू मंदिर में रावण दहन,सीएम सुक्खू ने प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण की की कामना

शिमला-:-शिमला की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित ऐतिहासिक जाखू मंदिर में अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्री जाखू मंदिर में शीश नवाया और इसके बाद रिमोट के माध्यम से रावण...

किन्नौर में भीषण सड़क हादसा: सेना के दो ट्रक और सिविल ट्रक आपस में टकराए, चार जवान घायल

किन्नौर:हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-505 पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिलिंग के समीप लिटीधार में सेना के दो ट्रकों और एक सिविल ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सेना के चार जवान घायल हो गए, जबकि तीनों वाहन सड़क पर पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त...

बेटे की जिंदगी बचाने के लिए पिता ने लिया 15 लाख का कर्ज, अब मदद की आस

मंडी,धर्मवीर-:कहते हैं कि एक पिता अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार रहता है,लेकिन जब बच्चे की जिंदगी बचाने की जंग में उसकी सारी जमा-पूंजी खत्म हो जाए और सिर पर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ जाए,तो उसकी बेबसी का अंदाजा लगाना मुश्किल है।ऐसा ही दर्द सराज विधानसभा क्षेत्र...

पहाड़ी इलाकों में मटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिले, शुरुआत में 170-180 रुपये किलो तक मिला भाव

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में इन दिनों मटर की फसल किसानों के लिए खुशियों और बेहतर आमदनी का जरिया बनी हुई है।पहाड़ी क्षेत्रों में मटर की फसल का तुड़ान कार्य लगातार जारी है और खेतों से निकलने के बाद मटर की खेप बाहरी राज्यों के लिए भेजी जा रही है।फसल की अच्छी पैदावार...

हिमाचल में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया होगी आसान, PGI और AIIMS के डॉक्टरों को मिलेगी प्राथमिकता

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सरकार ने’रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025’में संशोधन किया है।इस बदलाव से पोस्टग्रेजुएट (PG) की पढ़ाई पूरी कर चुके योग्य डॉक्टरों के लिए राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति पाने का रास्ता आसान होगा।विशेष रूप से पीजीआई चंडीगढ़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.