CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का दावा सभी बागी पूर्व कांग्रेस विधायक जाएंगे जेल

ऊना : राकेश ( TSN)-हिमाचल में विधानसभा उपचुनावों और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासत धीरे-धीरे अपने चरम की ओर बढ़ती नजर आ रही है । राज्यसभा सीट के लिए बागी पूर्व कांग्रेस विधायकों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में वोट किए जाने आरोप प्रत्यारोप और दावों की राजनीति प्रचंड हो गई है । इसी कड़ी में कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना के कुटलैहड़  विधानसभा में एक जनसभा के दौरान अपने बागी पूर्व विधायकों पर जमकर ह*मला बोला ।
राज्यसभा वोट के लिए बागी  विधायक 15-15 करोड़ में बिके 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  सभी 6 बागी पूर्व विधायको के 15-15 करोड़ में बिकने का मंच से सार्वजनिक रूप से दावा किया । इतना ही नहीं उन्होंने बागी विधायकों के भविष्य में इस मामले में जेल जाने का भी दावा किया । मुख्यमंत्री ने मामले की एफआईआर कर जांच की प्रक्रिया जारी होने की भी बात कही । जबकि उन्होंने एक बागी विधायक देवेंद्र भुट्टो पर टेंडर के लिए उनसे अधिकारियों को फोन करवाने के लिए दबाव  डालने का आरोप भी लगाया । मुख्यमंत्री ने बागी विधायको को जनता द्वारा चुनावी युद्ध में पटखनी दिए जाने की गुहार भी लगाई.
सीएम बोले… टिकट किसी एक को ही मिलेगा
वहीं  इस मौके पर आप पार्टी के टिकट पर कुटलैहड़ सीट से चुनाव लड़ चुके आप नेता अनिल मनकोटिया ने भी कांग्रेस का दामन थामा है. मुख्यमंत्री की मौजूदगी में वे कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं.मुख्यमंत्री ने पटका पहनाकर उनका कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया है, उनके साथ कुछ कार्यकर्ता भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं . मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि टिकट किसी एक को ही मिलेगा,इसलिए हम सब इकट्ठा होकर इन चुनावो में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करे.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.