कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)- हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में जहां उपचुनाव होने जा रहे हैं। तो वहीं भाजपा ने अपना उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिया है। भाजपा ने जहां कांग्रेस से निलंबित विधायक रवि ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं कांग्रेस में एक अनार सौ बीमार की स्थिति बन गई है।
पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय को टिकट दिया तो देंगे सशर्त समर्थन
अब तक लाहौल स्पीति कांग्रेस से 16 पदाधिकारी ने विधानसभा उपचुनाव लड़ने पर दावेदारी व्यक्त की है। वही इंटक के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र शोढा ने भी प्रदेश हाई कमान से आग्रह किया है कि उन्हें उपचुनाव में मैदान में उतरने का मौका दिया जाए। ताकि वह जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में कांग्रेस संगठन को मजबूती से जीत हासिल करवा सके। सुरेंद्र ने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और कांग्रेस हाईकमान के द्वारा जो भी आदेश दिए जाएंगे।।उनका पालन किया जाएगा। लेकिन अगर कांग्रेस हाईकमान के द्वारा भाजपा के नेता डॉ रामलाल मार्कंडेय को संगठन में शामिल किया जाएगा। तो इससे कांग्रेस को काफी नुकसान होगा। क्योंकि डॉक्टर रामलाल मारकंडा ने भाजपा में रहते हुए बीजेपी संगठन को काफी नुकसान पहुंचा है और आज भाजपा का कैडर वोट मात्र कुछ सेंकडो पर सिमट कर रह गया है। ऐसे में राम लाल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद संगठन को काफी नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू बेहतर कार्य कर रहे हैं और उनका नारा व्यवस्था परिवर्तन है। व्यवस्था परिवर्तन का सही अर्थ है सही मायने में प्रजातंत्र स्थापित करना। जो कांग्रेस के 6 बागी लोग थे जिन्होंने सरकार को संकट में डाला। वे इस व्यवस्था परिवर्तन में अपने आप को ढाल नहीं पाए व उनकी मंशा कुछ और थी। लेकिन आज कांग्रेस सरकार सही तरीके से आम जनता को न्याय प्रदान कर रही है और पूरे प्रदेश में विकास भी तेज गति से हो रहा है।
