अंबाला से कांग्रेस उम्मीदवार वरुण चौधरी ने भरा नामांकन…रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- अंबाला से कांग्रेस उम्मीदवार वरुण चौधरी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान वरुण चौधरी का नामांकन भरवाने अंबाला पहुंचे.नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले अंबाला शहर में एक जनसभा का आयोजन किया गया,जिसमें कांग्रेस की एकजुटता मंच पर साफ नजर आई. जनसभा में कांग्रेस के सभी गुटों के नेता एक साथ मिलकर वरुण चौधरी को जितवाने का दम भरते नजर आए .
इससे पहले अंबाला में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक रैली का भी आयोजन किया गया ! इस रैली में भारी भीड़ उमड़ी और मंच पर कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहे ! मंच से भूपिंदर सिंह हुड्डा में वरुण चौधरी  को वोट देकर सफल बनाने की अपील की. इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस की  सरकार बनने का दावा किया.वहीं उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बहुत वादे पूरे करने की बात कही, जैसे बेरोजगारों को एक लाख रुपए सालाना भत्ता देना , महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना , मनरेगा में 400 रुपए मजदूरी देंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 30 लाख केंद्र सरकार की नौकरियां खाली है,जिनको भरने का काम किया जाएगा. वहीं उन्होंने कहा कि  गैस सिलेंडर 500 रुपए से ज्यादा नहीं होगा. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के घोषणा  पत्र के बारे में भी लोगो को जानकारी दी.
कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी ने कहा कि भारत के सविधान को बचाने के लिए कांग्रेस यह चुनाव लड़ रही है. मोदी की गारंटी पर तंज कसते हुए वरुण चौधरी ने कहा कि जुमलों की कोई गारंटी नहीं होती. उन्होंने कहा कि हर वर्ग भाजपा से दुखी है, किसानों को अपने ही देश की  राजधानी नही जाने दिया जा रहा. जनता इस बार भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है. वहीं हरियाणा के कांग्रेस प्रदेश  अध्यक्ष उदयभान ने  हरियाणा में सभी 10 सीटें जीतने का दावा किया.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.