/ Jul 05, 2026

कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने भरा नामांकन.. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान रहे मौजूद..की विशाल रैली भी

फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने आज अपना पर्चा दाखिल किया. इस मौके पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष उदयभान मौजूद रहे.जबकि भूपेंद्र हुड्डा कार्यक्रम व्यस्त होने के चलते नहीं पहुंच सके। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के कई पूर्व विधायक भी शामिल रहे. वहीं पलवल से जेजेपी छोड़कर कांग्रेस के समर्थन में उतरे दिग्गज नेता हर्ष कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और दावा किया कि वह 6 लाख वोटो से जीतेंगे। इस मौके पर प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने कहा कि उनकी उम्मीदवारी को लेकर पार्टी में कोई  विरोध नहीं है बल्कि मीडिया ही अपनी तरफ से बैर  विरोध पैदा कर रही है । पर्चा दाखिल करने के बाद सेक्टर 12 के ग्राउंड में लोकसभा की तमाम 9 विधानसभा की संयुक्त रैली भी की गई जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए ।
महेंद्र प्रताप से उम्मीदवारी पर हो रहे विरोध का दिया ये जवाब 
पर्चा दाखिल करने के बाद पत्रकारों ने जब महेंद्र प्रताप से पूछा कि आपकी उम्मीदवारी को लेकर विरोध हो रहा है तो उन्होंने कहा कि कहीं कोई विरोध नहीं है,सिर्फ मीडिया ही विरोध पैदा कर रही है.जबकि करण दलाल भी उनके साथ खड़े नजर आएंगे ।इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं और कहीं भी पार्टी में कोई विरोध नहीं है । उन्होंने कहा कि फरीदाबाद से भाजपा द्वारा 10 लाख वोटो से जीत का दावा खोखला साबित होगा और कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप की जीत दर्ज होगी ।चौधरी महेंद्र प्रताप के नॉमिनेशन में पहुंचे पलवल के नेता हर्ष कुमार ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की 6 लाख वोटो से जीत होगी औऱ पलवल के हथीन होड़ल से भरपूर वोट कांग्रेस उम्मीदवार को मिलेंगे ।बता दे कि हर्ष कुमार जहां पूर्व विधायक रह चुके हैं वही वह जेजेपी पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं और कल ही उन्होंने जेजेपी से अपना इस्तीफा दिया था और कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप को खुला समर्थन देने की घोषणा की थी । वही कांग्रेस की पूर्व संसदीय सचिव शारदा राठौर ने कहा कि विधायक नीरज शर्मा को जिस तरह से रोका गया है वह आम बात है क्योंकि सत्ताधारी पार्टी जोर जबरदस्ती जरूर करती है लेकिन इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है और महेंद्र प्रताप की जीत निश्चित है ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.