/ Jul 05, 2026

करण सिंह दलाल ने की प्रेस वार्ता..बोले कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी महेंद्र प्रताप का करेंगे समर्थन

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने आज पलवल में कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान कहा  कि वे कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी महेंद्र प्रताप का समर्थन करेगें। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा चुनाव को लेकर की गई पंचायत में यह निर्णय लिया गया है कि वह निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेगें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी महेंद्र प्रताप का समर्थन करेगें।
कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का करेंगे काम 
 करण दलाल ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के हितों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेगें। उनका फोकस हरियाणा प्रदेश की राजनीति और विधानसभा चुनावों पर केंद्रित रहेगा।करण सिंह दलाल ने कहा कि आज मोदी सरकार को हटाने के लिए लोगों ने मन बना लिया है। भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को भारी मतों से हराने के लिए लोग तैयार है। दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रदेश का विकास नहीं किया जा रहा है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से लोग परेशान है। भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पार्षदों ने पंचायत में खुले तौर पर अपना समर्थन दिया था। पार्टी हाईकमान से वार्ता कर उन्हें कांग्रेस से जोड़ने का काम करेगें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.