शिमला : चन्द्रिका ( TSN)-कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश उपचुनाव के लिए तीन विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें सुजानपुर, कुटलैहड़ और गगरेट से प्रत्याशियों की घोषणा की है.
कांग्रेस आलाकमान की मंजूरी के बाद इस सूची को जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश उपचुनाव के लिए तीन विधानसभा क्षेत्र के लिए सुजानपुर से कैप्टन रंजीत सिंह राणा (रिटायर्ड), गगरेट से राकेश कालिया और कुटलैहड़ से विवेक शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है.
