सड़क मरम्मत में कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार उजागर : भाजपा

Shimla,22 October -:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और सड़क मरम्मत कार्यों में घोर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि “कोई भी विभाग देख लीजिए, भ्रष्टाचार के बिना कांग्रेस सरकार का कोई काम पूरा नहीं होता।”

संदीपनी ने कहा कि ठियोग में एनएच-5 की खराब हालत इस भ्रष्टाचार की ताजा मिसाल है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “पहले सड़कों में गड्ढे थे और अब गड्ढों को भरने के नाम पर भ्रष्टाचार के गड्ढे खोदे जा रहे हैं।प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-5 की मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन सिर्फ तीन दिन में ही डामर उखड़ने लगी है। उन्होंने कहा कि ठियोग बाजार में हाल ही में विधायक कुलदीप राठौर ने पूजा-अर्चना कर 2.25 किलोमीटर लंबे हिस्से की टारिंग का शुभारंभ किया था, जिसकी लागत 3.23 करोड़ रुपये बताई गई थी। लेकिन, कुछ ही दिनों में सड़क की सतह टूटने लगी है, जिससे विक्रमादित्य सिंह के विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।स्थानीय लोगों ने भी खराब गुणवत्ता वाले निर्माण पर नाराज़गी जताई है। जनता का कहना है कि सरकार हर साल करोड़ों रुपये सड़कों की मरम्मत पर खर्च करती है, लेकिन कुछ ही महीनों में सड़कें फिर से खराब हो जाती हैं।

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जानी चाहिए और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस से जुड़े ठेकेदारों को मनमाने तरीके से काम दिए जा रहे हैं और घटिया निर्माण के बावजूद उनके बिल पास किए जा रहे हैं, जबकि ईमानदार ठेकेदारों के भुगतान लंबित पड़े हैं।उन्होंने कहा कि यही स्थिति पूरे प्रदेश में है — जहां भी सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है, वहां भ्रष्टाचार और मिलीभगत साफ झलक रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

शिमला,संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है।भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती,डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत सौंपकर पवन खेड़ा के...

हैपनिंग हरियाणा 2.0: मुंबई से ग्लोबल निवेश और हरियाणवी कनेक्ट की नई शुरुआत

हरियाणा-:हरियाणा सरकार ने मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत अंतरराष्ट्रीय आउटरीच और ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत की।23 से 25 अगस्त तक चलने वाले इस तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट में 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू होने की संभावना है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई में बसे हरियाणवियों से...

राशन वितरण में लापरवाही पर सख्ती, डिपो होल्डरों को मंत्री राजेश नागर के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजेश नागर ने सोमवार को डिपो होल्डरों के साथ समीक्षा बैठक कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को समय पर और पूरा राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी...

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया।सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई।काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला,संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी,जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा।इसी दौरान विपक्ष ने सत्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.