दीपावली के बाद बढ़ा प्रदूषण स्तर, हिमाचल के पांच शहर मॉडरेट रेंज में, गुड श्रेणी में एक भी नहीं

Dharamshala, 22 October -दीपावली के बाद धर्मशाला की हवा अब सांस लेने लायक नहीं रह गई है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बढ़कर 120 तक पहुंच गया है, जबकि पिछले वर्ष दीपावली के बाद यह स्तर 109 था। प्रदेश के 12 शहरों में की गई मॉनिटरिंग में पांच शहर मॉडरेट रेंज (100–200) में आए हैं, जबकि गुड रेंज (0–50) में कोई भी शहर नहीं है।

बद्दी सबसे प्रदूषित, धर्मशाला चौथे स्थान पर

बद्दी प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर, जबकि धर्मशाला चौथे स्थान पर दर्ज हुआ है। अगस्त–सितंबर में यहां डस्ट स्तर 50 माइक्रोन के आसपास था, लेकिन दीपावली के बाद इसमें तेजी से इजाफा हुआ है।हिमाचल प्रदेश स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड धर्मशाला के प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफिसर संजीव शर्मा ने बताया कि दीपावली से पहले धर्मशाला का एक्यूआई लगभग 61 था, जो अब लगभग दोगुना होकर 120 तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि “दीपावली के दिन आतिशबाजी और पटाखों ने हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा दिया है।”

ग्रीन पटाखे भी बढ़ा रहे हैं प्रदूषण

संजीव शर्मा के अनुसार, हालांकि सरकार ने ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति दी थी, लेकिन एक्यूआई में हुई वृद्धि से साफ है कि साधारण पटाखे भी चलाए गए। उन्होंने बताया कि जहां सामान्य पटाखे 100 लेवल तक प्रदूषण करते हैं, वहीं ग्रीन पटाखे भी 30–40 लेवल तक प्रदूषण बढ़ाते हैं।

डमटाल में मामूली अंतर

डमटाल में इस बार दीपावली के दौरान एक्यूआई 97 दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष 98 था। यह क्षेत्र औद्योगिक है, पर दीपावली पर उद्योग बंद रहते हैं। पठानकोट से आने वाली धूल इसका मुख्य कारण बताई गई है।

धूल से बढ़ रहा खतरा

संजीव शर्मा ने बताया कि हिमाचल में गैसीय प्रदूषण कम है — सल्फर डाइऑक्साइड व नाइट्रोजन ऑक्साइड दोनों ही सुरक्षित सीमा में हैं। लेकिन डस्ट (PM-10 और PM-2.5) की मात्रा अधिक है, जो सीधे फेफड़ों पर असर डालती है और बीमारियों का खतरा बढ़ाती है।

13 से 27 अक्टूबर तक मॉनिटरिंग जारी

कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी पूजा कौंडल ने बताया कि दीपावली अवधि में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विशेष मॉनिटरिंग की जाती है। इस बार 13 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक अध्ययन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बार धर्मशाला में PM-10 कम है, पर PM-2.5 अधिक, जिससे एक्यूआई दोगुना दर्ज किया गया।उन्होंने बताया कि पंजाब व दिल्ली की पराली और स्थानीय आतिशबाजी से हवा में धूल और धुआं बढ़ा है। ग्लोबल वार्मिंग और विकास कार्यों के चलते भी एक्यूआई में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.