कांग्रेस शहजादों की पार्टी, एक तरफ गरीब मोदी और योगी तो दूसरी तरफ बिगड़े शहजादे-कंगना

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- कांग्रेस शहजादों की पार्टी है। जहां एक पक्ष में गरीब मोदी और योगी हैं.  वहीं दूसरी ओर ये बिगड़े हुए शहजादे हैं। इनमें एक दिल्ली, दूसरा यूपी और तीसरा हिमाचल प्रदेश में है। यह बात मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने मंडी जिला के विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर के निहरी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इन लोगों को राजनीति विरासत में मिली है और भारतवर्ष को अपनी पुश्तैनी जायदाद समझते हैं।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह  पर लगाए आरोप 
कंगना रनौत ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस को सिर्फ कांग्रेस ना समझें और ना ही इनसे जूझें क्योंकि इनके पीछे बहुत सारी अंतरराष्ट्रीय ताकतों का हाथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दुष्टता किसी से छुपी नहीं है। कंगना ने कांग्रेस प्रत्याशी तंज कसते हुए कहा कि विक्रमादित्य अभी राजनीति में परिपक्व नहीं है और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। दोनों मां-बेटे को दौलत,राजघराने और पुश्तैनी राजनीतिक विरासत का घमंड है। उन्होंने कहा कि घमंड तो रावण का भी टूटा था और एक समय सबका घमंड टूटता है। इसका जबाब वे खुद नहीं बल्कि मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता उनके पक्ष में मतदान करके देगी। कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पोल खुलने से ये लोग भारतवर्ष और विश्व की नजर में गिर गए हैं। इनके पाप का पिटारा खुलने से पूरा विश्व हैरान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से पहले देश के मासूम लोगों पर आतंकी हमले होते थे। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह आतंकवादियों के साथ मीटिंग और फोटो खिंचवाते थे। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। आंतकवादी खुले तौर पर आकर गोलाबारी से सैंकड़ों लोगों को मौ*त के घाट उतारकर वापिस चले जाते थे। आतंकियों द्वारा कश्मीरी पंडितों पर भी किया गए अत्या*चार किसी से छुपे नहीं है। इससे साथ कंगना रनौत ने विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर के दुर्गम क्षेत्र सोझा बैहली, चरखड़ी, रोहांडा में भी चुनाव प्रचार किया। वहीं कंगना रनौत के साथ स्थानीय विधायक राकेश जंवाल और अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हमीरपुर,अरविंद- हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.