कांग्रेस विधायक बोले तथ्यों से विपरीत गलत आरोप लगा रहे भाजपा विधायक

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल की आर्थिक स्थिति को लेकर भाजपा लगातार सुक्खू सरकार पर हमलावर है।बिलासपुर भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने सरकार पर केन्द्र के 500 करोड़ को प्रदेश सरकार की ट्रेजरी में ट्रांसफर करने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।इस आरोप का जवाब देने के लिए सुक्खू के करीबी विधायक संजय अवस्थी सामने आए और भाजपा विधायक के आरोपों को तथ्यों से विपरीत करार दिया है।

केंद्र नहीं प्रदेश सरकार के बैंकों में पड़े अप्रयुक्त पैसे को किया गया ट्रांसफर

विधायक त्रिलोक जमवाल ने आरोप लगाया है कि बिलासपुर जिले में रेलवे,फोरलेन और नाबार्ड से जुड़ी विकास परियोजनाओं के लिए भेजी करीब 500 करोड़ की धनराशि बैंकों में जमा है.जिसे प्रदेश सरकार ट्रेज़री में ट्रांसफर करने का बैंकों पर दबाव बना रही है।जिस पर विधायक संजय अवस्थी ने त्रिलोक जमवाल के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि सरकार ने बैंकों में अप्रयुक्त निधि (Unutilised money)का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है.यह पैसा केंद्र सरकार का नहीं बल्कि हिमाचल सरकार का पैसा है।भूमि अधिग्रहण का जो पैसा बचा हुआ था और लम्बे समय से ये पैसा इस्तेमाल नहीं हुआ,उसको सरकार ने ट्रेज़री में ट्रांसफर करने को कहा है ताकि प्रदेश के विकास में उसे इस्तेमाल किया जा सके।अन्य जगह भी यदि ऐसा Unutilised money बैंक में होगा तो उसका भी इस्तेमाल किया जाएगा। त्रिलोक जामवाल संवैधानिक पद पर बैठें हैं उनको ऐसे गैर जिम्मेदाराना आरोप नहीं लगाने चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.