/ Aug 31, 2026

कांग्रेस राष्ट्रीय नेता गुरदीप सिंह सप्पल बोले..10 सालों में देश की अर्थव्यवस्था बड़ी नहीं बल्कि घटी

धर्मशाला : राहुल चावला ( TSN)-कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता गुरदीप सिंह सप्पल ने धर्मशाला में भाजपा के पिछले 10 साल के कार्यकाल पर सवालिया निशान खड़े किए.  उन्होंने कहा कि 10 सालों में देश की अर्थव्यवस्था बड़ी नहीं बल्कि घटी है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया कॉन्सेप्ट के तहत 2 करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य रखा था, लेकिन इसके विपरीत भाजपा कार्यकाल के दौरान भारत में मैन्युफैक्चरिंग में 25 प्रतिशत कमी आने के कारण बेरोजगारी में इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल भाजपा केवल जुमलेबाजी ही करती रही।
भाजपा ने भारत की सेवा को कमजोर करने का किया काम 
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता गुरदीप सिंह सप्पल ने  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 लाख करोड रुपए की लागत से 111 वॉटरवेज बनाने का लक्ष्य तय किया था लेकिन उनमें से केवल कांग्रेस द्वारा निर्मित तीन वॉटरवेज ही एक्टिव है. गुरदीप ने कहा कि भाजपा ने भारत की सेवा को कमजोर करने का काम किया है. अग्नि वीर योजना लाकर युवाओं के साथ छल किया है तथा अर्ध सैनिक बलों की जगह प्राइवेट संस्थाओं को बॉर्डर पर सेवाओं में रखकर देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में वन रैंक वन पेंशन की बात किया करते थे,  लेकिन आज आलम यह है कि अग्नि वीर योजना के बाद नो रैंक नो पेंशन के हालात पैदा हो गए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं को दरकिनार करके निजी संस्थाओं को तवज्जो दे रही है. निजी संस्थानों में भारी भरकम धनराशि खर्च करने के बावजूद भी घटिया गुणवत्ता की शिक्षा युवाओं को दी जा रही है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही हर ब्लॉक में सरकारी कॉलेज तथा हर जिला में मेडिकल कॉलेज खुलवाएगी.उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस के कार्यकाल में तमाम बड़े संस्थान बड़ी तकनीक तथा कई क्षेत्रों में भारत दुनिया में परचम लहरा चुका है. सप्पल कहते हैं कि भाजपा दुनिया की एकमात्र ऐसी सरकार है जिसने हॉस्टल शिक्षा तथा किसानों के औजारों पर भी जीएसटी लगाई हुई है. आमिर से गरीबों तक सामान पर जीएसटी लिया जा रहा है जिसका सीधा फायदा कॉर्पोरेट घरों को हो रहा है. हालत यह है कि कॉरपोरेट टैक्स इनकम टैक्स से कम लिया जा रहा है.उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को बदलने के लिए देश में बदल बेहद जरूरी है ताकि कांग्रेस द्वारा बनाए गए संस्थानों को बेचने से बचाया जा सके.भारत को सुपर इकोनामिक पावर आम आदमी के लिए बनाया जाए.  उन्होंने कहा कि देश के हर युवा को ग्रेजुएशन और डिप्लोमा के बाद सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में नौकरी का प्रावधान किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.